Zika Virus Prevention Tips: पहले गर्मी और अब मानसून के साथ जिका वायरस का आना देश की सेहत बिगाड़ सकता है। वहीँ देश में लगातार जिका वायरस के मामले में देखने को मिल रहे हैं। अब इस इंफेक्शन की चपेट में प्रेग्नेंट महिला शामिल हो चुकी है। ऐसे में सभी लोगों को इस वायरस से बचने की कोशिश करनी चाहिए और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जरूर मिलें।

इस तरह के लक्षण आते हैं नजर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है और बारिश में इसका खतरा और भी ज्याद बढ़ जाता है। डेंगू और चिकनगुनिया की तरह जीका एक वायरल इंफेक्शन ही है। इससे संक्रमित होने पर लोगों को बुखार, सिरदर्द, जॉइंट पेन, मसल्स पेन, आंखें लाल होना और स्किन पर रैशेस जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। जीका वायरस मच्छर के काटने के 2 से 7 दिन के अंदर संक्रमण पैदा करता है और कई मामलों में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसलिए आप समय समय पर चेकअप जरूर करवा लें।

लक्षणों के आधार पर ट्रीटमेंट

एक्सपर्ट के मुताबिक जीका वायरस का संक्रमण होने पर लोगों को लक्षणों के आधार पर ट्रीटमेंट दिया जाता है। अगर किसी मरीज को बुखार आता है, तब उसे फीवर की दवा दी जाती है। वहीँ अगर किसी को दर्द होता है, तो पेनकिलर की डोज दी जाती है। जीका वायरस की कोई सटीक दवा या वैक्सीन फिलहाल उपलब्ध नहीं है। अधिकतर मामलों में सिम्प्टमेटिक ट्रीटमेंट के जरिए लोग 8-10 दिनों में ठीक हो जाते हैं। हालांकि सही समय पर इलाज न कराने से कंडीशन बिगड़ सकती है। यहां तक की इससे लोगों की जान भी जा सकती है।  ऐसे में इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

प्रेग्नेंट महिला हुई शिकार

बता दें जीका वायरस का संक्रमण प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। ऐसा इसलिए  क्योंकि यह संक्रमण गर्भ में पल रहे बच्चे को भी अपनी चपेट में ले सकता है। इस इंफेक्शन के कारण बच्चों में बर्थ डिफेक्ट होने का खतरा रहता है। जिन बच्चों में इस वायरस की वजह से बर्थ डिफेक्ट होता है, उस कंडीशन को जीका सिंड्रोम कहा जाता है। इस सिंड्रोम से प्रभावित होने वाले बच्चों का फिजिकल और मेंटल डेवलपमेंट सही तरीके से नहीं हो पाता है।

इस तरह से बचें

बता दें जीका वायरस से बचने का सबसे अच्छा तरीका मच्छरों से बचाव करना ही है।

अगर किसी व्यक्ति को जीका वायरस का इंफेक्शन हो, तो उससे दूरी बनाएं

अगर बुखार, सिरदर्द, मसल्स में दर्द या आंखों में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखा लें

टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर आपका ट्रीटमेंट शुरू कर सकते हैं

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *