आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और असमर्थ लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। इस योजना का अधिकारिक नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी है। वहीं अब आयुष्मान भारत योजना के तहत हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा की पहुंच बढ़ाई गई है। इस अपडेट के तहत, अब 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने पर मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह पहल उन व्यक्तियों के लिए बड़ा सुखद खबर है जो इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मामले की दी जानकारी
वहीं बीते गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बात की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में गरीब लोगों को सही इलाज और सस्ते दामों पर इलाज मिल सके, इसके लिए 25 हजार जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम शुरू किया जा चुका है।
बुजुर्ग नागरिकों के हेल्थ पर विशेष ध्यान
यह नया अपडेट सरकार के प्रयासों को दर्शाता है कि वह बुजुर्ग नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल में विशेष ध्यान दे रही है। बुजुर्ग नागरिकों की सेहत के मामले में ऐसी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं जो उन्हें संभावित असमर्थता से बचाने और उनकी सहायता करने में सक्षम हों।
इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना ने भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंच में समानता प्रदान करने का भी प्रयास किया है। यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित वर्गों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो अक्सर महंगी इलाज की वजह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते।
