मौसम सुहावना हो और ऊपर से बारिश आ रही हो तो नहाने का मजा ही अलग होता है। कई लोगों को बरसात में नहाना बहुत ही पसंद होता है। कई लोग बारिश में घंटों बैठकर मजा भी लेते हैं। लेकिन कई बार इसकी वजह से लोगों को परेशानियां भी होने लगती हैं। कुछ लोग मानते हैं कि बरसात में नहाने से शरीर को फायदा होता है, जबकि कई लोग बारिश में नहाना सेहत के लिए सही नहीं मानते हैं। वहीँ अगर आप भी कंफ्यूज है तो इसे एक बार जरुर पढ़ लें।

बारिश का पानी एसिडिक होता है

स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. तरुणवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती बारिश में लोगों को नहाने से बचना चाहिए। इस  दौरान वातावरण में मौजूद पॉल्यूटेंट बरसात के पानी के साथ मिल जाते हैं। इससे बारिश का पानी एसिडिक हो जाता है और इस पानी से नहाने से हेयर व स्किन ख़राब हो सकते हैं। हालांकि एक-दो सप्ताह तक बारिश हो जाए, तब इसका पानी साफ होने लगता है। इस दौरान आप बारिश में नहाने का मजा ले सकते हैं।

लम्बे समय तक न नहाएं

बता दें डॉ. तरुणवीर ने बताया कि लंबे समय तक पानी में भीगने से डैंड्रफ की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से बारिश में ज्यादा देर तक नहीं रुकना चाहिए। वहीँ इस बात भी खयाल रखें कि बारिश का पानी सड़क या कहीं अन्य जगह भरा हुआ हो, तो उसमें भूलकर भी मस्ती न करें। ऐसा करने से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को स्किन डिजीज है या बालों से संबंधित कोई परेशानी है, तो ऐसे लोगों को बारिश में भीगने से बचाना चाहिए।

बारिश में भीग जाने के बाद क्या करें

डॉ. ने कहा कि बारिश में भीगने के बाद लोगों को साफ पानी से साबुन से नहा लेना चाहिए। इससे उनके शरीर पर जमी धूल-मिट्टी, पसीना और अन्य गंदगी साफ हो जाएगी। ऐसा करने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे स्किन की नमी लॉक हो जाएगी और इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *