क्या आपके दादा- दादी, नाना – नानी आपका नाम या फिर कई चीजें भूल जाते हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें इस उम्र में होने वाली बीमारी डिमेंशिया है। दरअसल इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक दादा को अपनी पोती का नाम सालों बाद याद आया है। आपको बता दें एक लड़की अपने दादा के साथ वक्त बिताते हुए भी उन्हें मिस करती थी। वो इसलिए क्योंकि उसके दादा को भूलने की बीमारी डिमेंशिया थी, जिसकी वजह से वो परिवार के लोगों को भी भूल गए थे। लेकिन अचानक सालों बाद उन्हें अपनी पोती का नाम याद आया। उसे सुनकर वो इतनी खुश हो गई कि उसने उन्हें गले लगा लिया। इस पल का भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
video देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C8ZVA0tsiD4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
डिमेंशिया से पीड़ित था दादा
बता दें इंस्टाग्राम अकाउंट @goodnews_movement पर अक्सर सकारात्मक वीडियोज पोस्ट होते हैं। हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक पोती और उसके दादा के बीच प्यार नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में बताया गया कि बुजुर्ग शख्स को भी डिमेंशिया है और 5 सालों से वो सब कुछ भूले हुए हैं। उन्हें किसी का नाम भी याद नहीं था अचानक एक दिन उन्हें उनकी पोती याद आ गई। ये सुनकर पोती इतनी ज्यादा खुश हो गई कि वो रोने लगी और उसने अपने दादा को गले लगा लिया।
आखिर क्या होता है डिमेंशिया
बता दें डिमेंशिया एक खतरनाक बीमारी है जिसमे इंसान चीजें भूलने लगता है। यहां तक कि वो खुद को भी भूल जाता है। वो अपनों को, अपने बच्चों को और अन्य परिवारवालों को भी भूल बैठता है। ऐसे में उस व्यक्ति के परिवारवालों के लिए भी डिमेंशिया की बीमारी काफी मुश्किलें लाती है।
इसके लक्षण क्या होते हैं
इसके लक्षणों में
भूलना
लोगों से कम मिलना-जुलना
सोचने की क्षमता कमज़ोर होना
रोज़मर्रा के कामकाज करने में दिक्कत आना
किस तरह से होता है इसका इलाज
दवाइयों और थेरेपी से लक्षणों पर नियंत्रण रखने में मदद मिल सकती है। बीमारी की कुछ वजहों को पलटकर पहले जैसा भी किया जा सकता है।
