आजकल की लाइफ स्टाइल ऐसी हो गयी है कि हम थोडा सा कम करके ही थक जाते हैं। वहीँ अगर हमें सीढियां चढ़ने को कहा जाये तो बेहद ही मुश्किल काम लगता है। जैसे तैसे चढ़ भी जाएं, लेकिन चढ़ते समय सांस फूलने लगता है और थकावट महसूस होती है। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि आखिर ऐसा होता ही क्यों हैं। खैर ये समस्या किसी के साथ भी हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि शायद ये आपकी मेडिकल कंडीशन की तरफ इशारा कर सकती है। तो आइए इस बारे में आपको डिटेल्स से बताते हैं।

सीढ़ियां चढ़ते वक्त सांस का फूलना

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप बहुत ज्यादा हांफने लगते हैं तो यह असल में आपके फेफड़ों की खराब स्थिति को दर्शाता है। यानी आपको अस्थमा की समस्या हो सकती है। अगर लगातार आपको यह समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। इसके अलावा एट्रियल फिब्रिलेशन की समस्या में भी ऐसा हो सकता है।

इसमें हार्ट बीट तेज होने लगती है। वहीँ जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है उन्हें भी सीढ़ियां चढ़ते वक्त सांस फूलने की समस्या रहती है। बता दें वजन बढ़ने से फेफड़ों की दीवार पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, इस वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

वहीँ इसके अलावा क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज की वजह से भी इसका कारण हो सकता है। दरअसल जो लोग बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं उनके फेफड़े अंदर से काफी डैमेज हो जाते हैं, इस वजह से सीढ़ियां चढ़ते वक्त सांस फूलने लगती है।

इसके अलावा जब आपके शरीर में खून की कमी हो तब भी आपकी सांस सीढियां चढ़ते वक्त फूलने लगती है। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से मसल्स और टिशूज तक ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से सांस उखड़ने लगती है।

तो अगर अब की बार आपको इनमे से कुछ ऐसा फील हो तो इग्नोर करने की बजाय डॉक्टर को दिखा लें और खुद की सेहत को सुरक्षित करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *