इन दिनों बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है। इसके पीछे की वजह आज की खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की अहम भूमिका है। ऐसे में टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह ने 6 महीने में 15 किलो वजन कम कर लिया है। वहीं अब वह अपने लुक और वजह कम करने को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट को मोना सिंह ने वजह कम करने की जर्नी शेयर करते हुए बताया कि वह आने वाले रोल के लिए 15 किलो वजन 6 महीने में कम किया है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम करना चाहते हैं तो आप उनके द्वारा बताए टिप्स की मदद से वजन कम कर सकते हैं। चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं।
अनुशासन का पालन करना
मोना सिंह ने बताया कि वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी चीज अनुशासन का पालन करना है। दरअसल जब भी हम वजन कम करने के लिए सोचते है तो उससे पहले हम अपना दिनचर्या बनाते जिसे नियमित रूप से फॉलो करना बेहद जरूरी है।
योगासन करें
वहीं आप वजन कम करने के लिए डेली रूटीन में योग और व्यायाम को शामिल जरूर करें। दरअसल मोना ने सोशल मीडिया को बताया कि वह कैसे वजन कम करने के लिए जिम छोड़कर योगा करना शुरू कर दिया है। साथ ही वह वजन घटाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार उपवास भी रखती हैं। ऐसे में आप भी अपना वजन कम करने के लिए हफ्ते में एक दिन के लिए व्रत रख सकते हैं। ध्यान रहे उपवास के दौरान पेय तरल पदार्थों का सेवन जरूर करें।
संतुलित आहार लें
वजन कम करने के लिए आप अपने डाइट में बहुत सारा प्रोटीन और फाइबर शामिल करें ताकि इससे वजन कम करने में मदद मिल सके।
