पीरियड्स आना एक नेचुरल प्रोसेस है। ऐसे में अगर आपको एग्जाम के दौरान पीरियड्स हों, तो आप ब्रेक ले सकते हैं। दरअसल हाल ही में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गयी है जिसमे बोर्ड एग्जाम के दौरान यदि किसी लड़की को पीरियड्स आते हैं तो यूज़ टॉयलेट ब्रेअक्स के साथ साथ sanitary पैड्स की सुविधा भी दी जाएगी। वहीँ ये एक शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक बड़ा कदम है। इसकी वजह से अब लड़कियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
वहीँ ये भी बता दें कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट के लिए भी कई घोषणाएं की हैं। इन पहलों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश भर में लड़कियां मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़ी चुनौतियों का सामना किए बिना अपनी परीक्षा में आसानी से बैठ पायें और उन्हें कोई तकलीफ का सामना भी न करना पड़े।
फ्री मिलेंगे सेनेटरी प्रोडक्ट्स
बता दें शिक्षा विभाग की ओर से दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सभी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी पैड की सुविधा होगी । इससे लड़कियों को पीरियड्स के समय पेड ढूंढने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना होगा। सैनिटरी प्रोडक्ट्स की कमी की वजह से कई बार लड़कियों की परीक्षा पर भी असर पड़ता हुआ देखा गया है। इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान होने वाली शारीरिक जरूरतों को समझते हुए, DoSEL ने ये अनिवार्य किया है कि महिला छात्रों को परीक्षा के दौरान बाथरूम ब्रेक्स भी दी जाये। इससे लड़कियों के उस समय होने वाले तनाव में कमी आएगी और उनकी परीक्षा अच्छे हो पायेगी।
जागरूकता बढ़ाने पर भी होगा काम
DoSEL की पहल में छात्रों को जागरूक करने की भी बात सामने आई है। मेंस्ट्रुअल हेल्थ और हाइजीन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शैक्षिक कार्यक्रम भी होंगे। जो राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/स्वायत्त निकायों द्वारा संचालित किए जाएंगे और छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों पर टार्गेटेड होंगे।
