योग जो हमारे जीवन का एक आधार माना जाता है। कई लोगों का तो इसके बिना दिन ही नहीं शुरू होता। योग करने से न सिर्फ शारीरिक रूप से स्ट्रोंग होते हैं बल्कि मानसिक हेल्थ भी अच्छी रहती है। योग जीवन में आने वाली कई तरह की परिस्थितियों से निपटने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं आज के समय योग करने से आप खुद को कई तरह की बिमारियों से भी बचा पाते हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर एआइ जनरेटेड योग करते हुए का एक वीडियो शेयर किया है।

योग करने पर जोर दिया है  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एक ‘आसन’ का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि यह अधिक ताकत सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है। पीएम मोदी ने सभी से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया है।

ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा है। यह अधिक मजबूती और बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने आसन करते हुए एक एआइ जनरेटेड वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रतिबद्धता दोहराने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

योग फॉर वीमेन एम्पावरमेंट

उन्होंने आगे कहा कि योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर समग्र कल्याण के लिए दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। 10वें संस्करण का विषय ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *