जब हमारा शरीर एक दम हेल्दी होता है तो हमारा मूड भी अच्छा रहता है। वहीँ शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के हार्मोंस होते हैं, जिनका संतुलित बना रहना बेहद जरुरी होता है। वहीँ ब्लड फ्लो के माध्यम से, हार्मोन्स शरीर के कार्यों को कण्ट्रोल करने में मदद करते हैं, हालांकि अगर इसमें किसी प्रकार का असंतुलन हो जाए तो शरीर की सामान्य गतिविधियों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। एक ऐसा ही हार्मोन है जिसे कोर्टिसोल कहते हैं। जब इसकी कमी और अधिकता हो तो दोनों हमारी सेहत को नुकसान देते हैं।
कोर्टिसोल को शरीर की तनाव प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक माना जाता है। यदि आपमें कोर्टिसोल का स्तर बढ़ा हुआ है, तो इसके कारण तनाव-अवसाद जैसी समस्याओं के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। इसे स्ट्रेस हार्मोन के रूप में भी जानते हैं।
इसके और भी कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।
कई कार्यों के लिए आवश्यक है ये हार्मोन
दरअसल हमारी एडर्नल ग्लैंड्स, कोर्टिसोल हार्मोन का प्रोडक्शन करने का काम करती हैं। शरीर के हरेक सेल्स में कोर्टिसोल रिसेप्टर्स होते हैं। वे इसका उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए करते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, इंफ्लामेशन में कमी, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने, याददाश्त को ठीक रखने का काम करते हैं।
कोर्टिसोल की अधिकता शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है
मस्तिष्क का एक हिस्सा है- हाइपोथैलेमस, ये हमारे शरीर में विभिन्न ग्रंथियों को संदेश भेजकर इस हार्मोन के लेवल को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। हालांकि कुछ ऐसी स्थितियां हैं जो ग्रंथियों को कोर्टिसोल के अधिक उत्पादन के लिए ट्रिगर कर सकती हैं। इसमें तनाव प्रमुख है।
कोर्टिसोल का लेवल जब हाई होता है तो इसका असर मेंटल हेल्थ के साथ साथ फिजिकल हेल्थ पर भी पड़ता है जिसमे
वजन बढ़ने, चेहरे के सूजन की समस्या
मुंहासा और त्वचा का पतला होना
घावों का जल्दी न ठीक होना
मांसपेशियों में कमजोरी आना
गंभीर रूप से थकान-कमजोरी बने रहना
अक्सर चिड़चिड़ापन या अधिक गुस्सा महसूस आना
हाई बीपी और सिरदर्द रहना
पीरियड्स इफ़ेक्ट होना
रात में सोने में कठिनाई होना
चिंता या घबराहट महसूस होना
कोर्टिसोल को कैसे कण्ट्रोल करें
यदि आपके कोर्टिसोल का स्तर बहुत अधिक है तो इस बारे में डॉक्टर को दिखाएँ। वहीँ इसके उपचार के साथ कुछ बातों को फॉलो करें।
डाइट में मल्टीविटामिन, विशेषतौर पर विटामिन-बी (बी1, बी5, बी6, बी12) शामिल हों
विटामिन-सी कोर्टिसोल को कम करने में हेल्प करती है
जिन पुरुषों और महिलाओं ने छह सप्ताह तक प्रतिदिन 4,000 मिलीग्राम फिश ऑयल वाली चीजों का सेवन किया उनमें कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रित देखा जाता है
शराब कोर्टिसोल को बढ़ाती है और इसके गंभीर दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, इसलिए इससे दूरी बनाएं
कैफीन से दूर रहें
रेगुलर एक्सरसाइज करें या फिर मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं
