पीरियड्स जो हर लड़की और महिला के जीवन का आधार माना जाता है। इसके बिना तो हर महिला का जीवन ही नहीं है। ऐसे में हर साल 28 मई का दिन दुनियाभर में वर्ल्ड मेंस्ट्रुएशन हाइजीन डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का  मकसद महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी बहुत सी चीजें के बारे में अवेयर करना है। जहाँ हर महीने 5 दिनों तक महिलाएं पीरियड्स में होती हैं।  वहीँ उनको इन 5 दिनों में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इतना ही नहीं ये   5 दिन महिलाओं के लिए काफी मुश्किल से भरा होता है। माहवारी या मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता रखना बहुत ही अहम है। इसको लेकर बहुत से मिथ भी है। जिसके कारण कई बार लकड़ियाँ इससे घबरा कर अपनी जान भी दे देती हैं। ऐसे में इसके प्रति जागरूक होना बेहद जरुरी है।

पीरियड को लेकर खुलकर बात करें

जहाँ आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है, वहीँ वे हर क्षेत्र में धमाल भी मचा रही हैं। ऐसे में आज वे समय के साथ चलती हुई दिख रही हैं। वह अपने अधिकारों के साथ-साथ शारीरिक परेशानियों को खुलकर सबके सामने ला रही हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे भी मामले में हैं, जिन्हें दूसरों के सामने बात करने से कतराती हैं उन्हीं में से एक है माहवारी यानि मासिक धर्म। जिसे आम भाषा में पीरियड कहा जाता है। महिलाएं हर महीने पीरियड से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करती हैं।

इस दिन की शुरुआत कब हुई

आपको बता दें 2013 में जर्मन नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन WASH यूनाइटेड द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की शुरुआत की गई थी। यह 28 मई को चिह्नित किया गया क्योंकि औसतन महिलाओं और लड़कियों को प्रति माह 5 दिन मासिक धर्म होता है और मासिक धर्म चक्र का औसत अंतराल 28 दिनों का होता है।

28 मई को ही क्यों मनाया जाता है

बता दें कि आमतौर पर महिलाओं को मासिक धर्म 28 दिनों के भीतर होता है। 28 दिनों के इसी मेंस्ट्रुअल साइकिल को हाइलाइट करने के लिए 28 मई का दिन चुना गया है। इसलिए 28 को ही वर्ल्ड मेंस्ट्रुएशन हाइजीन डे मनाया जाता है।

इस तरह से रखें खुद का ख्याल

  1. ब्लड एब्जॉर्ब करने के लिए बेहतर क्वालिटी का पैड यूज करना चाहिए। ब्लड को एब्जॉर्ब करने के लिए सैनिटरी पैड, टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल कप, मेंस्ट्रुअल डिस्क और पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. जब भी पीरियड्स के दौरान आप सैनिटरी पैड बदलें तो अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ जरुर करें। इससे आप इंफेक्शन से बच सकती हैं।
  3. अपने पीरियड्स के दौरान आप जो भी प्रोडक्ट यूज कर रही हैं, उसे टॉयलेट पेपर में अच्छी तरह से लपेट कर डस्बिन में फें। टॉयलेट में मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स को फेंकने से बचें।
  4. आप एक ही पैड को लगातार 5-6 घंटे लगाने से बचें। हर 3-4 घंटे में पैड को बदल लें। फिर चाहे ब्लड फ्लो बहुत हल्का ही क्यों ना हुआ हो। यदि पीरियड हेवी हो रहा है तो आप इसे जल्दी जल्दी बदलें।
  5. टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं तो इसे प्रत्येक 4 से 8 घंटे में बदलें। एक ही सिंगल टैम्पोन को 8 घंटे से अधिक देर न यूज़ करें। इससे आपको इंफेक्शन हो सकता है।
  6. अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छी तरह से पानी से साफ जरूर करें, जब भी टॉयलेट जाएं। सिर्फ पानी का ही इस्तेमाल करें।  किसी तरह के केमिकल का यूज़ वेजाइना को साफ करने के लिए ना करें। इससे यीस्ट इंफेक्शन या फिर बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने का रिस्क बढ़ सकता है।
  7. मासिक धर्म के दौरान अंडर गार्मेंट्स अच्छी क्वालिटी के पहनें। कॉटन बेस्ड फैब्रिक की पैंटी डालें। इससे पसीना अधिक एब्जॉर्ब होता है। आपको दिनभर आराम महसूस होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *