प्राइवेट पार्ट हमारे शरीर का बहुत ही इम्पोर्टेन्ट अंग होता है। इसका ध्यान रखना सभी के लिए जरुरी होता है। लेकिन अगर किसी के खेल के दौरान प्राइवेट पार्ट पर चोट लग जाये तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। दरअसल हाल ही में पुणे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक 11 साल के बच्चे की क्रिकेट खेलते हुए मौत हो गई। आपको बता दें पुणे के लोहगांव में क्रिकेट खेलते समय बच्चे के प्राइवेट पार्ट में गेंद से चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Cctv में कैद हुई घटना

दरअसल सारा मामला cctv में कैद हो गया है। वहीँ खले के मैदान में बच्चे की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक लड़के की पहचान शौर्य उर्फ ​​शंभू कालिदास खांडवे के रूप में हुई है। ये हादसा गुरुवार को हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक शौर्य अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। जैसे ही शौर्य ने गेंद फेंकी बल्लेबाज ने गेंद सीधे शौर्य की दिशा में मारी जो उसके प्राइवेट पार्ट पर आ कर जोर से लगी। कुछ ही देर में शौर्य जमीन पर गिर पड़ा। उसे गिरता देख अन्य खिलाड़ी और उसके दोस्त उसकी ओर दौड़े। पहले तो दोस्तों को कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने दूसरे क्रिकेट खेलने वाले लड़कों को बुलाया और शौर्य को देखने के लिए कहा।  शौर्य को उठाया गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी जान चली गयी थी। ऐसे में आप सभी को भी इस बात कर्ध्याँ र्कहें की जरूरत है की खेलते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आप भी इस तरह की घटना के शिकार होने से बच सकें।

क्रिकेट में होने वाली कुछ सामान्य चोटें

क्रिकेट के दौरान होने वाली कुछ चोटें खिंचाव, मोच, फ़ेक्चर, थकान,घाव आदि है। इनमें से अधिकतर चोटों में शरीर का ऊपरी भाग, खास तौर पर हाथ और उँगलियाँ प्रभावित होती हैं। खेल के दौरान पर गिरने से चेहरे, उँगलियाँ, हाथ आदि ऐसी जगह हैं जहां चोट लगने पर खास तौर पर हॉस्पिटल में भर्ती ही होना पड़ता है। बॉलर्स को कंधे और कमर से संबन्धित चोटें ज्यादा लगती हैं।

चोट से किस तरह से बचा जा सकता है

हमेशा तैयार रहें

सही गियर पहनें

खेल के वातावरण को सुरक्षित रखें

अपने बारे में खेल के बारे में पूरी जानकारी रखें

इन बातों का भी ध्यान रखें

हर बार कस्टम फिटिड माउथ गार्ड यानि हेलमेट जरूर लगाएँ

ट्रेनिंग और खेल के दौरान सुरक्षा उपकरण पहनें

बैटिंग के समय ग्लव्स, लैग पैड, बॉक्स, फॉर आर्म गार्ड आदि पहनें

मुंह और सिर की सुरक्षा के लिए बैटिंग करते समय, कीपिंग करते समय और नजदीक फील्डिंग करते समय हेलमेट जरूर पहनें

यदि आपको पहले चोट लग चुकी है तो अपने डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से उचित सुरक्षा उपकरण की सलाह लें

क्रिकेट खेलने के अन्य सुरक्षा टिप्स को भी फॉलो करें

सन स्क्रीन और हैट लगाएँ

खेल से पहले, खेलते समय और बाद में पानी खूब पिये

ज्यादा गर्मी या गीला होने पर ना खेलें, हो सके तो मैच स्थगित कर दें

अनुभवी डॉक्टर, आइस पैक, स्ट्रेचर आदि हर समय उपलब्ध हो

आपके पास आपातकालीन फोन नंबर उपलब्ध होने चाहिए

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *