गर्मी में जब पसीना आता है तो कई बार शरीर में से स्मेल आने लगती है। ऐसे में बहुत से लोग शरीर पर पाउडर या फिर परफ्यूम डाल कर दूर करते हैं। लेकिन वहीँ जब पसीना बालों में आता है तो तो ज्यादा समस्या हो सकती है। इसकी वजह से बालों में रूसी, हेयर फॉल या डल हेयर हो सकते हैं। साथ ही बालों से स्मेल आना भी एक बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। जो कई बार शर्मिन्दगी का कारण भी बन जाती है। पसीने से लेकर पॉल्यूशन तक, ऐसी कई चीजें होती है, जिनकी वजह से बालों में से अजीब सी स्मेल आनी शुरू हो जाती है।
ऐसे में बहुत से लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जबकि वास्तव में आपको उनकी सही तरह से केयर करने की जरूरत होती है। बता दें कुछ टिप्स को अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। तो चलिए उन टिप्स के बारे में जानते हैं
हेयर केयर रूटीन फॉलो करें
बालों से आने वाली बदबू से लेकर अन्य हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने का सबसे पहला स्टेप हेयर केयर रूटीन को सही दिशा में फॉलो करना है। ऐसे में आपको अपने स्कैल्प व हेयर टाइप को समझकर उसी के अुनसार सही प्रोडक्ट्स का चुनाव करना है। वहीँ इसके आलावा बालों को समय-समय पर वॉश करने के साथ कंडीशन करना भी बेहद जरुर है। ईसिस के साथ बालों की समय से ऑयलिंग और हेयर सीरम का उस भी बालों की इस समस्या में राहत दे सकता है।
मेडिकल शैम्पू का यूज़ है सही
बहुत बार स्कैल्प की स्किन में यीस्ट या बैक्टीरिया की वजह से बदबू आनी शुरू हो जाती है। तो इससे बचने के लिए एंटी-फंगल हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज़ करना सही है। लेकिन इससे पहले एक बार डॉक्टर को दिखा लेना भी सही है। उनकी सलाह पर किसी मेडिकल बेस्ड शैम्पू या फिर हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इन प्रोडक्ट्स की मदद से आपको बहुत कम समय में फर्क नजर आने लगेगा।
बालों के लिए सेब का सिरका करें यूज़
बता दें 2-3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को 2 कप पानी में मिला लें। इसे बतौर हेयर रिंस इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसे यूज़ करने के लिए बालों को अच्छी तरह से धो लें। अब इस सिरके के मिश्रण से अपने बालों को धोएं। यह न केवल आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया का मुकाबला करता है बल्कि आपके बालों को अधिक चमकदार भी बनाता है।
नींबू के रस से मिलेगा आराम
बालों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए नींबू का रस भी काफी लाभदायक है। नींबू एंटी-माइक्रोबियल है और आपके स्कैल्प पर एक ताज़ा सिट्रस महक छोड़ता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कप गर्म पानी में 2 चम्मच नींबू का रस मिला लें। बालों को धोने के बाद इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगा लें और कुछ मिनट बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
एसेंशियल ऑयल की लें मदद
कुछ एसेंशियल ऑयल जैसे टी ट्री ऑयल आदि को आप बादाम या जोजोबा तेल जैसे कैरियर ऑयल में मिक्स करके यूज़ करें। एसेंशियल ऑयल ना केवल आपकी स्कैल्प कंडीशन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि इनकी एक बेहद ही अच्छी महक भी होती है। आप एसेंशियल ऑयल की चार-पांच बूंदे अपने कैरियर ऑयल में मिलाएं और अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अंत में एक जेंटल शैम्पू से बालों को वॉश कर लें।
अन्य टिप्स को भी फॉलो करें
हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू का यूज़ करें, सल्फेट का उपयोग शैंपू में झाग बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन इससे त्वचा में जलन हो सकती है
बालों में डैंड्रफ है तो हेयर केयर रूटीन में एंटी-डैंड्रफ शैम्पू ही यूज़ करें
अपने बालों को सन डैमेज और पॉल्यूशन से बचाने के लिए टोपी या स्कार्फ जरुर पहनें
अपनी डाइट हेल्दी फूड्स को शामिल करें
