गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि लोग इसकी चपेट में आने से बीमार हो रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभवखंड स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गये हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिनभर शिविर लगाकर लोगों को दवा दी और क्लोरिन की गोलियां बांटी।

उलटी दस्त से परेशान हुए लोग

करीब 250 से अधिक लोगों के पेट में दर्द के साथ ही उल्टी और दस्त की परेशानी हो गयी। हालत बिगड़ने पर 35 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को जब एक जैसी समस्या हुई तो स्वास्थ्य विभाग तक शिकायत की गयी। बता दें सोसायटी में जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो उन्होंने दिनभर शिविर लगाकर लोगों को दवा दी और क्लोरिन की गोलियां वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए 15 सैंपल भी भरे।

दूषित पानी पीने से हुए बीमार लोग

40 मंजिला सोसायटी में कुल 1620 फ्लैट हैं, जिसमें 1000 परिवार रहते हैं। सोसायटी के लोगों का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से हर घर में महिला व बच्चे पेट दर्द और उल्टी की समस्या से परेशान हैं। सोसायटी में एक सप्ताह से गन्दा पानी आरहा है। वहीँ लोगों ने आरोप लगाया है कि पानी के सेवन से लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त डायरिया जैसी बीमारी हो गई है। इससे करीब 250 से अधिक लोग पीड़ित हैं। लोगों ने यूजीआर का पानी दूषित होने का आरोप लगाया। 35 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस मामले में साया बिल्डर के मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि लोग हीट स्ट्रोक के कारण बीमार हुए हैं। सावधानी बरतते हुए पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। पानी के टैंकों की सफाई भी निरंतर कराई जा रही है।

दूषित पानी पीने से क्या होता है

दस्त महसूस हो सकते हैं

डिहाइड्रेशन और उससे जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं

पेट दर्द, ऐंठन और ढीले और लूज़ मोशन का बार बार होना

बार-बार उल्टी होना भी एक लक्षण हो सकता है

इसके अलावा थकान, नींद न आना भी शामिल हो सकता है

ऐसे कर सकते हैं बचाव

कुछ सावधानियां बरत कर आप खुद को बचा सकते हैं, इसके लिए पानी को पीने से पहले उबाल लें। इसके साथ ही सुनिश्चित करें कि आपका घर और आसपास साफ-सुथरा हो और खाने से पहले हमेशा अपनी सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धो लें। पर्सनल हाइजीन का खास ख्याल रखें। साथ ही अपने घर और आसपास जमा पानी को जमा न होने देकर मच्छरों को पनपने से रोकें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *