इन दिनों गलत खान-पान, आलस्य के कारण सभी पेट की एक्स्ट्रा चर्बी के कारण परेशान हैं। इसे कम करने के लिए वह क्या-क्या नहीं करते लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता। ऐसे में यदि आप भी अपना पेट की एक्स्ट्रा चर्बी से परेशान हैं तो आज आपको एक ऐसी एक्सरसाइज बताते हैं जो आपके काम आएगी। यह व्यायाम कैलोरी जलाता है और पेट की चर्बी सहित शरीर की कुल चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एरोबिक एक्सरसाइज आपके चयापचय को व्यायाम के दौरान और उसके बाद थोड़े समय के लिए बढ़ावा देता है। व्यायाम से वजन पर पॉजिटिव असर हो सकता है। जैसे बेहतर नींद और तनाव में कमी। व्यायाम से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। पेट की चर्बी कम करने के लिए, आप ये व्यायाम कर सकते हैं।

एरोबिक एक्सरसाइज

हृदय गति बढ़ाने वाली गतिविधियां जैसे चलना, दौड़ना, तैरना, नृत्य करना, बाइक चलाना, या खेल खेलना। इससे कैलोरी बर्न होती है और चयापचय बढ़ता है।

वेट ट्रेनिंग

मांसपेशियां फैट की तुलना में ज्यादा कैलोरी जलाती हैं।

योग

पेट की चर्बी कम करने के लिए, नौकासन, भुजंगासन, धनुरासन, प्लैंक पोज, उष्ट्रासन, और कपालभाति जैसे योगासन करें। वजन उठाना, सिट-अप्स करना या भारी वजन उठाकर दोहराव कम से कम करके मांसपेशियां विकसित की जा सकती हैं।

वेट ट्रेनिंग

मांसपेशियां फैट्स की तुलना में ज्यादा कैलोरी जलाती हैं।

साइड बेंड्स

पैरों को एक साथ मिलाकर खड़े होकर सांस लेते हुए दोनों हाथों को सीधे ऊपर उठाएं।

बेंच गारहैमर राइज

एक सपाट बेंच पर बैठकर हाथों से कोने पकड़कर घुटनों को 90 डिग्री पर मोड़कर अपने चेहरे की तरफ खींचें। इससे भी आपकी काफी कैलोरी बर्न होगी ।

फ्लूटर किक

यह एक्सरसाइज कोर की मांसपेशियां, खास तौर पर निचले पेट की मांसपेशियों को मजबूत करती है। इसके अलावा, स्वस्थ आहार लेने से भी पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *