क्या आप जानते हैं कि आपका काम और आपकी हेल्थ एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं, वर्क प्रेशर में रहते हैं तो इससे आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है और आप ओबेसिटी यानी कि मोटापे का शिकार हो सकते हैं। यह हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में ओवर वर्क ओबेसिटी नाम की बीमारी सामने आई है, जिसके कारण चीन में 24 साल की महिला का वजन 1 साल में 20 किलोग्राम बढ़ चुका है, लेकिन यह ओवर वर्क ओबेसिटी होती क्या है, कैसे यह आपको प्रभावित करती है और आप इससे कैसे बच सकते हैं आपको इस बारे में बताएंगे।
क्या होती है ओवर वर्क ओबेसिटी
यह मोटापे का ही एक कारण है जो लंबे समय तक काम के दबाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण होती है। आजकल देखा गया है कि कई लोग 12-15 घंटे लगातार बैठकर काम करते हैं और मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप में लगे रहते हैं। इसके कारण उनकी फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर हो गई है, इतना ही नहीं वह हेल्दी डाइट भी नहीं लेते हैं और अनहेल्दी प्रोसेस्ड फूड खाते हैं। इससे उनका लाइफस्टाइल खराब होता है और तनाव बढ़ता है और यह ही ओवर वर्क ओबेसिटी का एक मुख्य कारण है।

ऐसे करें ओवर वर्क ओबेसिटी से
अब बात आती है कि ओवर वर्क ओबेसिटी से आप कैसे बच सकते हैं। अपनी वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करके, स्ट्रेस ईटिंग से बचना होगा क्योंकि कई लोग जब तनाव में होते हैं तो एक्स्ट्रा खाना खाते हैं। आपको अपनी डाइट में होल ग्रेन, प्रोटीन और सब्जियों वाली बैलेंस डाइट शामिल करनी चाहिए।

यदि आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ऑफिस वर्क के साथ ही बीच-बीच में आपको फिजिकल एक्टिविटी भी करनी चाहिए और लगातार लंबे समय तक बैठने से बचना चाहिए। स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने के लिए माइंडफुलनेस एक्टिविटी या मेडिटेशन करें। इसके अलावा आपको रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें, क्योंकि इससे वर्क लाइफ और ओबेसिटी को बैलेंस किया जा सकता है।
