पर्सनल साफ-सफाई को लेकर आगरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया गया है कि शादी के 40 दिन बाद पत्नी ने पति से तलाक की मांग की है। ऐसा उसने इसलिए किया है कि क्योंकि पति नहाने के बजाय शरीर पर गंगा जल छिड़क लेता था। इसी के चलते पत्नी का कहना है कि वह ऐसे गंदे आदमी के साथ नहीं रह सकती है।

अब बात करते हैं पर्सनल हाइजीन की तो पर्सनल हाइजीन एक व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत जरूरी चीज है। इसके बिना व्यक्ति का शरीर ठीक नहीं रह सकता है। उसे खुद तो अजीब सा लगेगा ही साथ में आसपास के लोगों को भी गंदा महसूस होगा। लड़कियां अक्सर अपनी पर्सनल हाइजीन को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और साथ ही आस-पास के लोग और अपने पार्टनर की हाइजीन भी देखती हैं। महिलाएं इस काम में तो आगे है ही, तो यहां पुरुष जानें कि वह कैसे करें पर्सनल हाइजीन।

Facial hygiene

अगर पुरुष घर में है तो वह दिन में लगभग दो बार अपने चेहरे की सफाई करे। इसके लिए वह फेशियल क्लिंजर या फेश वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Dental hygiene

चेहरे की सफाई के साथ दांतों की सफाई भी बेहद जरूरी है। सोचो अगर आपका चेहरा साफ है, लेकिन हंसते समय या बात करते समय मुंह से गंदी बदबू या दांत गंदे लगे तो कितनी शर्म की बात होगी। इसी के चलते दिन में कम से कम दो बार ब्रश जरूर करें। जीभ को भी एक बार फ्लॉस या स्क्रब जरूर करें। इससे मुंह की सांस भी अच्छी बनी रहेगी।

Hair hygiene

इन सबके बाद बालों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बालों को अच्छी तरह से संवारे। सिर, चेहरे और नाक के बालों को ट्रिम करें। रोजाना शेव करें साथ ही अपने प्राइवेट पार्ट्स और अंडर आर्म्स को भी साफ रखें।

Underwear

अगर आप वायरस, फंगस और बैक्टीरिया चाहते हैं तो पुराना या गंदा अंडरवियर पहन लें। सफाई के लिए हमेशा साफ-सुथरा और फिटिंग का ही अंडरवियर पहनें। कॉटन के अंडरवियर पहनें, इससे पसीने को सूखने में मदद मिलती है।

Feet hygiene

पैरों के नाखूनों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि बहुत से लोग इन्हें अनदेखा कर देते हैं। पैरों के नाखूनों में मैल न जमने दें और समय के साथ साथ इसे काटते भी रहें। नाखूनों के किनारों को गोल और साफ रखें।

Workout

एक्सरसाइज करने के बाद गुनगुने पानी के साथ नहाएं। इससे खुदली जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। एक्सरसाइज के बाद पसीने की वजह से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिस कारण ऑयल और डेड सेल्स अंदर ही रह जाते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *