अक्सर लोग जब ठीक फील नहीं करते हैं तो उन्हें बीमार जैसा महसूस होता है। उल्टी जैसा आने लगता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ट्रेवल करते समय भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है कि सुबह उठते ही उल्टी जैसा महसूस होने लगता है और उल्टी हो जाती है। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ यहां बताए गए हैं।

कारण

कई बार व्यक्ति बहुत परेशान होता है या उसे कोई किसी चीज की चिंता सता रही होती है। ऐसे में आपको मॉर्निंग सिकनेस हो सकती है। ज्यादा तनाव और चिंता के कारण भी खाली पेट मतली और उल्टी होती है।

ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से भी सुबह उल्टी हो सकती है। उल्टी के साथ-साथ मरीज को चक्कर भी आने की संभावनाएं होती हैं। अगर ऐसी स्थिती से बचना चाहते हैं तो सुबह उठकर सबसे पहले कुछ खाएं।

माइग्रेन की समस्या होने की वजह से भी ऐसा होता है। क्लस्टर सिरदर्द की वजह से जी मिचला सकता है। भूख की वजह से ब्लड शुगर लो हो जाता है और माइग्रेन सिरदर्द का कारण बन जाता है।

डिहाइड्रेशन होने की वजह से भी सुबह उल्टी हो सकती है। इसे कम करने के लिए आपको सुबह उठने के बाद पानी पूरी मात्रा में पीना चाहिए ताकि आपको चक्कर और उल्टी न आए। इससे आपका शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *