यदि आप हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे से बचना चाहते हैं तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। कई आयुर्वेदिक उपचारों से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सुबह खाली पेट इस पत्ते का पानी पीना चाहिए, इससे उन्हें कई सारे फायदे होंगे। आजकल ये सुनते होंगे कि हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ गए है। इस बारे में कई शोधकर्ता भी सामने आ चुके हैं कि पिछले 10 सालों में दुनियाभर में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कोरोना के बाद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जब बेहद कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। इसका मुख्य कारण हमारा खराब लाइफस्टाइल है, जिसका हमारे शरीर पर धीरे-धीरे असर पड़ता है।

खराब लाइफस्टाइल

ऐसा नहीं है कि एक दिन कुछ अनहेल्दी खाने से हार्ट अटैक आ जाएगा लेकिन जिस तरह की हमारी लाइफस्टाइल है, वह शरीर को स्वस्थ रखने की जगह बीमार कर रही है। डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं लाइफस्टाइल के कारण ही हो रही हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाएं ब्लॉक होने लगती हैं और शरीर के अंगों को सही तरीके से खून और ऑक्सीजन नहीं मिलता।

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति पैदा हो जाती है, इसलिए आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना चाहिए। यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है तो इसके लिए करी पत्ते के जूस का सेवन करें। आप चाहें तो करी पत्ते का पानी भी पी सकते हैं। आज हम आपको करी पत्ते के पानी और इसके फायदों के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि यह कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करेगा करी पत्ता

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करी पत्ते का पानी काफी फायदेमंद रहेगा। करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।इसके अलावा करी पत्ते का पानी पीने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

करी पत्ते का पानी पीने से फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। इससे शरीर में जमी गंदगी को साफ करके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती हैं। जब आप रोजाना करी पत्ते का जूस या पानी पीते हैं तो शरीर में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। करी पत्ते का पानी ब्लड शुगर कम करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।

ऐसे तैयार करें करी पत्ते का पानी

. 1 गिलास पानी में करीब 8-10 करी पत्ते डाल दें।

. करी पत्तों को पानी में डालने से पहले उन्हें अच्छे से धो लें।

. अब करी पत्तों वाले पानी को गैस पर अच्छे से उबाल लें।

. इस पानी को छानकर पी लें।

. रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

. साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे भी होते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *