मुनक्का खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जब ड्राई फ्रूट्स की बात होती है तो इसका नाम भी सबसे पहले आता है। दिखने में ये किशमिश जैसा ही लगता है। आपको बता दें कि इसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके पानी के सेवन के भी बहुत से फायदे हैं।

Benefits

Immunity Booster

मुनक्के का पानी अगर सेवन खाल पेट किया जाता है तो इससे इंसान के शरीर की इम्यूनिटी तेज होती है। इसमें विटामिन सी और प्रोटीन दोनों पाए जाते हैं।

Anemia से राहत

बता दें कि मुनक्के के पानी में आयरन पाया जाता है, यदि किसी के शरीर में आयरन की कमी हो या वह एनीमिया से ग्रस्त हो तो वह इसका सेवन कर सकता है। मुनक्के का पानी शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

Good for hair

यदि आप बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो मुनक्के का पानी आपके लिए बेहद लाभदाक है। रोज सुबह उठकर खाली पेट अगर आप मुनक्के के पानी का सेवन करेंगे तो इससे बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी और आपके बालों का विकास भी अच्छा होगा।

Skin Problems

मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यदि आपको त्वचा से संबंधी कोई बीमारी है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। आपको खाली पेट इसका पानी पीना होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *