आजकल के समय में हर कोई मोटापे से गुजर रहा है। क्योंकि वह बाहर का अनहैल्दी खाना पसंद करता है और साथ ही लाइफस्टाइल भी काफी खराब हो गई है। अगर हमें फिट रहना है और दिखना है तो हमें अपने खान-पान में बदलना लाना होगा और लाइफस्टाइल भी बदलनी होगी।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपकी उम्र चाहे जितनी भी हो, लेकिन तभी खाना खाएं जब आपको भूख लगे। बिना भूख के खाना न खााएं। उनका कहना है कि इंसानी शरीर की क्षमता के अनुसार तीन-चौथाई ही खाना खाना चाहिए, क्योंकि शरीर को खाना पचाने के लिए जगह चाहिए होती है। अगर फिट रहना है तो मिठाइयां, शराब का सेवन, मैदा और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को भी पूरी तरह से छोड़ दें।

वजन कम करने के लिए दो मील के बीच में कम से कम पांच घंटे का अंतर रखें, बार बार तो बिल्कुल भी न खाएं। इसी के साथ रोजाना कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। साथ ही मोटापा कम करने के लिए अच्छी नींद का सहारा जरूर लें, प्रोटीन से भरा खाना खाएं और ग्रीन टी का सेवन करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *