क्या आप भी ऑफिस में नींद आने की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर हां तो इस परेशानी का शिकार अकेले आप ही नहीं है बल्कि काफी लोग हैं। यह बात एक स्टडी में सामने आई है। इसमें पाया गया है कि कम से कम 15% लोग इस समस्या का सामना करना कर रहे हैं। ऑफिस में नींद आते रहना कई बार शर्मिंदगी का कारण बनता है, जिसके कारण आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है पर क्या आप जानते हैं कि आखिर नींद पूरी करने के बाद भी ऑफिस टाइम में नींद क्यों आती है। तो चलिए जानते हैं कारण
रात में नींद न पूरी होना
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दिन में या फिर ऑफिस के समय नींद आने का मुख्य कारण रात में नींद पूरी न होना है। यदि आप 6 से 8 घंटे की नींद नहीं ले रहे हैं या फिर नींद बार-बार टूट जाती है तो इसका कारण आप दिन भर नींद और आलस महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी इसकी वजह हो सकती है।

ये बीमारियां भी बन सकती हैं कारण
स्लीप फाउंडेशन में पब्लिश एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीमारियों के कारण भी दिन के समय ज्यादा नींद आना एक समस्या बन सकती है। इनमें अवसाद, चिंता, ल्यूपस, सीजोफ्रेनिया, पार्किंसंस रोग, मल्टीप्ल स्क्लेरोसिस और हाइपोथायरायडिज्म जैसी समस्याएं हैं जो इस का कारण बन सकते हैं।
नारकोलेप्सी भी हो सकता है कारण
इसके अलावा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसे नारकोलेप्सी भी एक ऐसी समस्या है जिसके कारण आपको दिन में नींद आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस बीमारी में हमारा मस्तिष्क सोने जागने के चक्र को ठीक तरह से कंट्रोल नहीं कर पाता। यही कारण है लोगों को और समय नींद आती रहती है। यही नहीं डिमेंशिया जैसी बीमारी के कारण भी दिन में आने की नींद आने की समस्या बनी रहती है।
हैवी लंच करने न खाएं
यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका एक कारण दोपहर में हैवी लंच करना भी हो सकता है। व्हाइट ब्रेड, चावल, मीठे स्नेक्स जैसे चीजें खाने से ज्यादा नींद आती है और एनर्जी लॉस होती है।

कैफीन वाली चीजें खाएं
ऑफिस में अगर बार-बार नींद आए तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप हल्की मात्रा में कैफीन वाली चीजें खाएं। कैफीन इंस्टेंट एनर्जी देता है और मन की एक्टिविटीज को भी बढ़ाता है।
