आप कहीं बैठे हुए हों और आपको डकार आ जाये, तो शर्मिंदा होना पड़ता है। लेकिन ये तो एक नेचुरल प्रोसेस है। कभी भी कहीं भी आ सकती है। इसको रोका नहीं जा सकता है। लेकिन कभी सोचा कि आखिर डकार आने के पीछे कारण  क्या होता है। बता दें बहुत से लोगों को गैस की शिकायत होती है तो वो दिन भर डकार लेते रहते हैं। कुछ लोगों को भूखे पेट रहने की वजह से भी डकार आती है। इसके अलावा खाना खाने के बाद भी डकार आती है। वहीँ इसी बात को लेकर लोग कहते हैं की जब खाना पच जाता है तब डकार आती है। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।

खाना खाने के बाद क्यों आती है डकार

डकार आना मतलब पेट से एक्स्ट्रा गैस का बाहर निकलना होता है। खाने पीने के दौरान हवा अंदर चली जाती है और एसोफेगस में जमा हो जाती है, फिर एसोफेगस के जरिए ही यह हवा डकार के रूप में बाहर निकलती है। वहीँ बहुत से जल्दबाजी में खाना खाते हैं या बड़ी बड़ी बाइट लेते हैं, उए भी डकार आने का कारण होता है। इसके अलावा कुछ लोग खाना खाते वक्त बात चीत करते रहते हैं इसके कारण भी पेट में हवा चली जाती है जो की डकार के रूप में हवा बाहर निकलती है।

अगर डाइजेशन ख़राब हो तो भी डकार आना आम बात है। आइए में अगर आप कुछ खाने में जैसे गोभी, बींस खा लेते हैं तो शरीर से डकार के रूप में गैस निकलती है। ऐसे में आपको गैस बनाने वाली चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए

वज्हीं पेट में जितनी जगह है उससे ज्यादा खाना कहने पर भी डकार आ सकती है। कई लोग खाने के साथ कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करते हैं जो  पेट में ना जाकर एसोफैगस में गैस भर देती है और इस कारण भी हमे कुछ देर पर डकार आने लगती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *