गर्मी में मन करता है कि बस खुले खुले कपडें डाल लें और आराम करें। वहीँ कुछ लोग गलत कपडें डाल लेते हैं। जिस कारण उन्हें हेल्थ याफिर स्किन प्रोब्लेम्स होने लगती है। ऐसे में जरुरी है कि हमेशा आरामदायक कपड़ों का चुनाव ही करें, क्योंकि गलत कपड़ों के चुनाव से स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। गर्मी में कई लोग डेनिम पहनने की गलती भी करते हैं, यहां तक कि महिला और  पुरुष हर कोई डेनिम पहनने का शौक रखता है। मगर क्या आप जानते हैं कि गर्मी के महीने में डेनिम पहनना कई प्रोब्लेम्स को दावत देता है।

गलत कपड़े स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनते हैं। जिनमे चकत्ते, लालिमा, सूजन, जलन, एलर्जी, फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण होना शामिल होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कपड़े हवा को रोकने का काम करते हैं और पसीने को सूखने नहीं देते। ऐसे कपड़े पसीने को रोककर अलग-अलग तरह के संक्रमण को पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को बढ़ावा देते हैं। जिससे स्किन की परेशानी हो सकती है।
गर्मियों में डेनिम पहनने के साइड इफेक्ट

यूँ तो हर कोई जींस को आरामदायक मानता है और इसे हर लुक के साथ कैरी किया जा सकता है। हालांकि रोजाना फिटेड जींस पहनने से स्किन प्रॉब्लम्स के साथ-साथ कई हेल्थ प्रॉबलम्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

पसीना सुख नहीं पाता है

गर्मी में जीन्स पहनने से हीट रैय़ और फॉलिकुलिटिस होते हैं जिसके कारण यह पसीना और बैक्टीरिया को त्वचा पर रोक लेते हैं। इससे सूजन, खुजली और संक्रमण भी हो सकता है। टाइट कपड़ों में पसीना नहीं सूख पाता जिससे फंगस पैदा होने का खतरा रहता है। इससे त्वचा पर लाल निशान, खुजली और चकत्ते होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं।

डेनिम के कपड़ों से होता है फंगल इंफेक्शन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक कॉटन के कपड़ों के विपरीत डेनिम के कपड़ों में फंगस के बीजाणु धोने से आसानी से नहीं मरते। वहीं ज्यादातर मामलों में दाद जांघ और कमर पर ही होती है ऐसे में टाइट कपड़े पहनने के कारण परेशानी बढ़ती है। जो लोग जीन्स को बार-बार नहीं धोते उनकी समस्या और भी बढ़ सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *