क्या आपने कभी अपने 7 महीने के बच्चे को जिम में ले जा कर उससे एक्सरसाइज करवाया है। वैसे तो आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन हाल ही में टीवी एक्टर और बिग बॉस 9 फेम कीथ सिकेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कीथ सिकेरा अपनी 7 महीने की बच्ची को जिम में एक्सरसाइज कराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बहुत से लोगों ने उस वीडियो के प्रति प्रतिक्रिया भी दी है।
आइए सबसे पहले ये वीडियो देखें
https://www.instagram.com/reel/C6d4P1CtgHb/?utm_source=ig_web_copy_link
एक यूजर्स ने बताया 6 महीने के बच्चे के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद
ऐसे में एक यूजर्स ने लिखा कि ‘ये वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि 6 महीने के बाद, निगरानी में बच्चों को लटकाना या इस तरह की एक्सरसाइज कराना शिशु की मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों के विकास के लिए बहुत अच्छा है। साथ ही उस यूजर ने बताया कि उसने भी अपनी बेटी को 6 महीने की उम्र से ही ऐसी एक्सरसाइज कराना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उनकी बच्ची में काफी बदलाव देखा गया है और वो पहले के मुकाबले ज्यादा खुश रहती है साथ ही उसका फिजिकल इंटरेक्शन बढ़ा है और बुद्धि में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।’
