भारतीयों मसालों यानी MDH और एवरेस्ट मसालों में हानिकारक केमिकल होने को लेकर बीते एक महीने से काफी विवाद चल रहा है। ऐसे में अब नेपाल ने भी भारतीय ब्रांड के दो मसालों MDH और एवरेस्ट मसालों पर बैन लगा दिया है। जोकि इन दोनों ब्रांडों की कंपनियों के लिए बहुत बड़ा झटका है। बता दें कि इससे पहले भी हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर ने इन दोनों मसाला ब्रांडों को बैन कर दिया है। वहीं अब नेपाल ने भी इन मसालों की आयात और बिक्री पर रोक लगा दी है। यानी कि वहां पहुंच चुका मसालों का कंटेनर भी बाजार में बिक्री के लिए नहीं पहुंच पाएगा। साथ ही इन कंपनियों के मसालों की जो खेप नेपाली स्टोर के रैक पर होगी उसे भी हटानी होगी।
नेपाल ने भी MDH, एवरेस्ट मसाले पर लगाया बैन
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने MDH, एवरेस्ट मसाले पर बैन लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके देश में इंपोर्ट होने वाले दोनों भारतीय मसाला ब्रांडों एवरेस्ट और एमडीएच में हानिकारण केमिकल पाया गया है इसीलिए इसके आयात पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में उनका मानना है कि जब तक मसालों में पाई जाने वाली केमिकल की जांच नहीं हो जाती और इसकी फाइनल रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक नेपाल में इन मसालों की बिक्री और आयात पर बैन लगा रहेगा। दरअसल इन दोनों ब्रांडों के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है।
इससे पहले भी सिंगापुर और हांगकांग ने लगाया बैन
नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के अधिकारी मोहन कृष्ण महाराजन ने बताया कि हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर पहले ही इन दोनों मसालों पर बैन लगा चुका है। नेपाल ने यह कदम उनके बाद उठाया हैं। हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (CFS) ने बताया था कि इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट में एथिलीन ऑक्साइड है जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। हांगकांग ने MDH और Everest के चार मसाला उत्पादों पर बैन कर दिया था।
