एक हेल्दी शरीर के लिए संतुलित आहार लेना कितना जरूरी है यह तो हम सब जानते हैं। ऐसे में हमे स्वस्थ रहने के लिए  संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है लेकिन आज के बदलते दौर में लोगों के खानपान में काफी बदलाव हुआ जिस वजह से लोग कई तरह की सेहत समस्याओं से जूझ रहे हैं।

वहीं ऐसे कई लोग है जो बहुत ज्यादा नमक का सेवन करते हैं लेकिन हाल ही डबल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नमक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। डबल्यूएचओ के मुताबिक यूरोप में हर दिन 10 हजार से ज्यादा लोगों की हार्ट अटैक से जान जा रही है। मतलब सालभर में 4 मिलनय मौतें सिर्फ हार्ट अटैक से हो रही है जिसका सबसे बड़ा कारण ज्यादा नमक खाना है।

जी हां वहीं नमक जो हमारे किचन में नॉर्मली मौजूद होता है। WHO के मुताबिक नमक ज्यादा खाने से बीपी, हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं बढ़ती हैं, जो हार्ट अटैक का कारण बनती है।

ज्यादा नमक से हार्ट डिजीज होने का खतरा

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में ज्यादातर लोग बहुत ज्यादा नमक खाते हैं। ज्यादा नमक खाने से यूरोप में 30 से 79 साल के लोगों में से एक से ज्यादा को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है जिससे दिल का दौरा पड़ता है। इतना ही नहीं इससे स्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। हालांकि रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने यूरोप के लोगों से कम नमक खाने की अपील की है।

एक दिन में 1 चम्मच नमक खाना फायदेमंद

डबल्यूएचओ ने एक हेल्दी शरीर के लिए एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 5 ग्राम नमक का खाना सही है मतलब कि एक दिन में करीब 1 चम्मच नमक खाया जा सकता है। लेकिन यूरोप के सभी देशों में लोग इससे ज्यादा नमक का सेवन का सेवन करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दूसरी हार्ट संबंधी बीमारियों का रिस्क बहुत ज्यादा रहता है।  

हार्ट अटैक क जोखिम को कैसे दूर करें

बता दें कि यूरोप के लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने के लिए डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि अगर वो नमक का सेवन कम कर दें तो काफी हद तक इस खतरे को कम किया जा सकता है। वहीं वो स्ट्रीट फूड और प्रोसेस्ड फूड को ज्यादा से ज्यादा नमक खाने से बचें क्योंकि इन दिनों ऐसे के फूड आइटम्स में बहुत ज्यादा नमक डाला जाता है। डबल्यूएचओ के मुताबिक अगर खाने में नमक की मात्रा सिर्फ 25% ही कम कर दिया जाए तो 2030 तक कम से कम 9 लाख लोगों की जान बचाई जा सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *