सभी पोषक तत्वों से भरपूर गाजर स्वास्थ्य के लिए गाजर बेहद फायदेमंद मानी जाती है। पहले यह सब्जी सिर्फ सर्दियों में मिलती थी लेकिन अब यह पूरे साल में बाजारों में मिलती है। यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। इसे खाने से आंख, लिवर, किडनी और शरीर के बाकी अंगों को बहुत फायदा होता है। तो चलिए जानते हैं गाजर खाने से क्या-क्या फायदा होगा।
बीपी रहेगा बैलेंस
यदि आपका बीपी हाई है तो हर रोज 1 गाजर खाएं। गाजर में पोटेशियम की मात्रा होती है, जो बीपी बैलेंस करने का काम करती है। साथ ही यह शरीर में सोडियम का लेवल बैलेंस करता है इससे बीपी कंट्रोल में रहता है। दिल को हेल्दी रखने में गाजर काफी ज्यादा अच्छी होती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
गाजर को आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और अल्फा-कैरोटीन, बीटा-कैरोटीन नाम के दो कैरोटीनॉयड होते हैं लेकिन गाजर में सिर्फ एक पोषक तत्व नहीं बल्कि कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। गाजर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रेटिना और लेंस के लिए अच्छा होता है। रोज एक गाजर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
वजन रहेगा कंट्रोल
गाजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें 88% तक पानी होता है। इसमें फाइबर और रफेज होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यदि आप हर रोज एक गाजर खा लेते हैं तो लगभग 80 प्रतिशत कैलोरीज खा लेते हैं जिसके कारण काफी देर तक पेट भरा हुआ लगता है। यह सब्जी वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

शुगर रहेगी कंट्रोल
गाजर में ढेर सारे फाइबर होते हैं जो ब्लड शुगर और इंसुलिन के लिए काफी ज्यादा अच्छे होते हैं। कच्ची या थोड़ी पकी हुई गाजर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो शुगर बैलेंस में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज आराम से गाजर खा सकते हैं।
