भागदौड़ वाली जिंदगी में अक्सर लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो जातें हैं, फिर भले ही ये बीमारी शारीरिक हो या मानसिक। बात करें अगर मानसिक बीमारी की तो डिप्रेशन इन दिनों एक गंभीर समस्या बन चुका है। काम के बढ़ते प्रेशर और अन्य परेशानियों की वजह से लोग इसका शिकार हो जाते हैं।ऐसे में समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।
डिप्रेशन इस तरह की चीज है कि कई बार लोग इसे पहचान ही नहीं पाते हैं, कुछ पहचानते हैं तो इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं और कुछ लोग जब तक गंभीरता से लेते हैं, तब तक देर हो चुकी होती है। इस चीज के लिए सही जानकारी और काउंसलिंग की बहुत जरूरत है, जिससे सही समय पर सही तरीके से इस समस्या को डील किया जा सके। मेंटल हेल्थ के लिए कई ऐसे इलाज के टूल्स भी मौजूद हैं, जिससे डिप्रेशन को कंट्रोल किया जा सकता है। जिसमें से एक Classical Music है।
म्यूजिक एक ऐसी चीज है जो हर तरह की चीज में है। जिसे सभी किसी न किसी रूप में एंजॉय करते ही हैं। कुछ लोगों को सॉफ्ट बीट्स पसंद होती है, तो कोई रॉक म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। कुछ लोग सूफी सुनते हैं तो कुछ भजन, लेकिन किसी न किसी रूप में म्यूजिक का आनंद सभी उठाते हैं। क्लासिकल म्यूजिक भी अपने में एक अलग ही चीज है। अब इसे कई लोग इसलिए नहीं सुनते क्योंकि उन्हें पुराना लगता है, लेकिन इसे भी अगर ध्यान से या मन लगा कर सुना जाए तो इससे अच्छी दूसरी कोई चीज नहीं है। इसके वाद्य यंत्र और सुर ताल के संगम से इंसान को कई फायदे मिलते हैं।
High Blood Pressure को करे कम
हाई ब्लड की वजह से प्रेशर स्ट्रोक जैसी कई बीमारियां होने का डर रहता है। ऐसे में क्लासिकल म्यूजिक ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। जब ब्लड प्रेशर कम होता है तो स्ट्रेस हार्मोन का लेवल भी कम होता है और डिप्रेशन से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है।
नींद में लाए सुधार
अच्छी और जल्दी नींद लाने में क्लासिकल म्यूजिक लाभकारी है। जो लोग सोने से पहले क्लासिकल म्यूजिक सुनते हैं, वह रात में भी कम जगते हैं, जिससे ये साबित होती है कि ये लोग सुकून भरी नींद सोते हैं। लोगों को क्लासिकल म्यूजिक की एक प्लेलिस्ट बना कर रख लेनी चाहिए और सोते समय इसे सुनना चाहिए। नींद पूरी हो तो डिप्रेशन से जल्दी राहत मिलती है।
Anxiety दूर करने में लाभकारी
क्लासिकल म्यूजिक में इस्तेमाल किए जाने वाले वाद्य यंत्रों और इसके सरगमों को अगर सुना जाए तो इससे कानों में मिठास भरती है, दिमाग शांत रहता है और हैप्पी हार्मोन ट्रिगर होता है।
Music Therapist को करें कंसल्ट
डिप्रेशन से निपटने के लिए म्यूजिक थेरेपिस्ट भी मदद कर सकते हैं। ये ब्रेन का कॉग्निटिव फंक्शन सुधारने में मदद करते हैं। डिमेंशिया जैसे खतरे को कम करता है, ब्रेन का बीमारियों से बचाव रहता है। ये सभी फैक्टर मिल कर डिप्रेशन जैसी स्थिति से निपटने में मददगार होते हैं।
