शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना जरुरी है। हेल्दी चीजों की बात करें तो दूध और किश्मिश दोनों ही बहुत अच्छी चीजें हैं। दोनों का कॉम्बिनेशन इतना अच्छा है कि हेल्थ को ढेरों फायदे हो सकते हैं। वहीं आयुर्वेद में माना गया है कि इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से शरीर में टिश्यूज बनने लगते हैं और मांसपेशियों की रिपेयरिंग हो जाती है। यह ओजस को भी बढ़ाने का काम करता है जो एक आध्यात्मिक ऊर्जा है। ओजस शरीर की इम्यूनिटी पावर, रंग, चमक और एनर्जी को कंट्रोल करता है। दूध और किशमिश के पोषक तत्व जब आपस में मिलते हैं तो इनका फायदा चार गुना बढ़ जाता है। माना जाता है कि यह हर उम्र के लोगों के लिए अमृत की तरह है। इसका सेवन करने से कभी भी अंग्रेजी दवाईयों की जरूरत नहीं पड़ती। तो चलिए जानते हैं दूध-किशमिश के फायदे।
दूध में किशमिश मिलाकर पीने के फायदे
प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन C, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन B12, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे गुण पाए जाते हैं।

तंदुरुस्ती बढ़ाए
किशमिश और दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, लोहा, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। हाई लेवल एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी बीमारियों से बचाकर तंदरुस्ती बनाए रखती है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
हार्ट रहेगा हेल्दी
किशमिश और दूध का कॉम्बिनेशन हार्ट की हेल्थ के लिए जबरदस्त होता है। यह दिल को बीमारियों को दूर रखता है और ब्लड के काम को भी बेहतर बनाता है। इससे शरीर से खून की कमी भी पूरी होती है।
खाना पचाए
यदि आप जो खाना खा रहे हैं, उसमें फाइबर की कमी है और इसके कारण कब्ज की समस्या हो जाती है तो दध और किशमिश मिलाकर पीने से यह समस्या दूर होती है। किशमिश इसमें फाइबर जोड़ता है और कब्ज से आराम दिलाता है।
बच्चों की आंत बनेगी मजबूत
आंत, आहार नली का हिस्सा होता है। यदि इसमें कोई दिक्कत आ जाए तो पेंट में ऐंठन, दर्द या भूख न लगने जैसी समस्या हो सकती है। यदि बच्चे को रोजाना दूध और किशमिश एक साथ दी जाए तो फाइबर,फाइटोकेमिकल्स, टार्टरिक एसिड और प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, जो उसे स्वस्थ रखते हैं।

ऐसे करें सेवन
रात में 5-6 किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह सबसे पहले एक गिलास गर्म दूध में इसे डालकर खा लें। यदि छोटा बच्चा किशमिश नहीं चबा पा रहा है तो उसे किशमिश पीसकर दूध में मिलाकर दें आपको काफी फायदा होगा। दो हफ्ते में ही इस कॉम्बिनेशन से आपको असर नजर आने लगेगी।
