आज के इस बदलते दौर में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से जूझ रहा है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है। क्योंकि इन सभी चीजों पर हमारा वजन काफी निर्भर करता है। खाने-पीने की आदतों में कुछ बदलाव करके हम अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
बिना भूख के न खाएं खाना
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपकी उम्र चाहे 25 हो या फिर 70 खाना तभी खाएं जब आपको भूख हो। कई बार हम बिना भूख के खाना खाते हैं ऐसा करना बंद कर दें। हमेशा अपनी जरुरत के अनुसार, 3/4 खाना ही खाएं क्योंकि आपकी बॉडी को खाना पचाने के लिए जगह की जरुरत होती है। इसके अलावा हर तरह की मिठाइयां, शराब, मैदा और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को भी पूरी तरह छोड़ दें। यदि आप सच में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दो मील के बीच कम से कम 4-5 घंटे का अंतर रखें और बार-बार न खाएं। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी जैसे वॉक, योग, डांस, स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज करें।

प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट करें
आप नाश्ते में जो खाते हैं, ये आपका पूरा दिन प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि सुबह हेल्दी चीजें खाना वजन घटाने की सबसे अच्छी आदतों में से एक मानी जाती है। प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन कम किया जा सकता है।
अच्छी नींद लें
कम नींद भी वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण मानी जाती है। कम नींद हमारे भूख लगने वाला हार्मोन को बढ़ा सकती है। जिसके कारण हमें बार-बार खाने की इच्छा होती है। अच्छी नींद हमें स्वस्थ रखती है और वजन घटाने में मदद कर सकती है।

ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी में पाए जाने वाले कैटेचिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट शरीर का फैट बर्न करते हैं जो मोटापे और हार्ट डिजीज का जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
