बारिश का मौसम वैसे तो ताजगी लेकर आता है लेकिन यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनता है। खासतौर पर कैंसर के मरीजों के लिए यह मौसम बहुत नाजुक होता है क्योंकि इन मरीजों के लिए जैसे कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी, मरीजों की इम्यूनिटी कमजोर कर देती है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में भी दिक्कत होती है जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए बढ़ता है बैक्टीरिया का खतरा
बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से बढ़ते हैं। कैंसर के मरीजों का शरीर पहले से ही कमजोर होता है,ऐसे में इसका सामना करना और भी मुश्किल हो जाता है। गंदे पानी में नहाने या चलने से, या फिर दूषित खाना खाने से बैक्टीरिया का संक्रमण जल्दी हो सकता है।

ऐसे करें बचाव
गंदे पानी से बचें
बारिश का पानी अक्सर दूषित होता है। ऐसे में गंदे पानी में चलने से बचें और प्यास लगने पर केवल साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं।
इम्यूनिटी मजबूत करें
डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स लें और पोषक तत्वों से भरपूर का सेवन करें। ताजे फल, सब्जियां, और प्रोटीन से भरपूर भोजन शामिल आप शामिल कर सकते हैं।

साफ-सफाई का ध्यान रखें
अपने आसपास और घर में साफ-सफाई भी बनाए रखें। हाथों को नियमित तौर पर साबुन के साथ धोएं खासतौर पर खाने से पहले और बाहर से आने के बाद।
गंदे पानी से बचें
बारिश का पानी अक्सर गंदा होता है। गंदे पानी में चलने से बचें और प्यास लगने पर केवल साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें
भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, क्योंकि वहां संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। यदि जाना जरूरी हो, तो मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरुर करें।
बाहर के खाने से बचें
मानसून में बाहर का खाना खाने से बचें, क्योंकि इस मौसम में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं और संक्रमण का कारण बन सकती हैं।

डॉक्टर से करें संपर्क
यदि आपको बुखार, खांसी, गले में खराश या कोई और इंफेक्शन का लक्षण महसूस होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
इस बात का भी रखें ध्यान
कैंसर के मरीजों के लिए मानसून का मौसम सावधानी बरतने का समय होता है। कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाकर और साफ-सफाई का ध्यान रखकर संक्रमण से आप बचा सकते हैं। ऐसे में अपनी हेल्थ का ख्याल रखें और सेफ रहें।
