बढ़ती उम्र के साथ-साथ सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी असर होता है। उम्र बढ़ने के कारण झुर्रियां, झाईयां जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करती लेकिन फिर भी समस्या दूर नहीं होती। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। 30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल में खास सुधार करना चाहिए। इससे आपके शरीर कई तरह की बीमारियों से भी बचेगा और अच्छी डाइट को यदि आप फॉलो करते हैं तो कई सारी बीमारियों से निजात पा सकते हैं। इससे आप बुढ़ापे में भी खूबसूरत नजर आ सकते हैं। डाइट की बात करें तो आप पका हुआ पपीता शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

पपीता खाने से चमकेगी स्किन

बढ़ती उम्र में पपीता खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल जरुर करें जैसे पपीता-कीवी। पपीता खाने से सेहत अच्छी रहती है। इसमें 200 प्रतिशत विटामिन-सी मौजूद होता है। ऐसे में इसे खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करता है। पपीते में फोलेट, विटामिन-ए, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और पौटेशियम भी मौजूद होता है। ऐसे में इसे खाने से स्किन पर भी चमक आती है।

दिल रहेगा स्वस्थ

दिल की बीमारी में भी पपीता बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से दिल की बीमारी का जोखिम भी कम होता है, इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है.

कब्ज भी होगी दूर

पपीते में पपैन और काइमोपैपैन नाम के दो एंजाइम होते हैं। यह एंजाइम प्रोटीन को तोड़कर पाचन में मदद करते हैं। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *