हार्ट अटैक ऐसी बीमारी है जिसके कारण हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतों के कारण यह समस्या होती है। वहीं कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि अदरक खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है। हार्ट से जुड़े कई दावे इस तरह के आजकल तेजी से हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन पर आंख मूंदकर विश्वास न करें, क्योंकि हार्ट अटैक तब आता है जब हार्ट खून को अच्छे से पंप नहीं कर पाता। हार्ट अटैक आने पर यदि समय से मरीज को अस्पताल में न ले जाया जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है। ऐसे में गंभीर और जानलेवा मामले में किसी भी तरह का मिथक नहीं पालना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है।

हार्ट अटैक में मदद कर सकता है अदरक

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अदरक चबाने से हार्ट अटैक के दौरान मदद मिल सकती है, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है। हार्ट अटैक आने पर डॉक्टर एस्प्रिन की गोली चबाने के लिए देते हैं, जिससे उस समय की समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं। हालांकि, इसका यह मतलब यह नहीं कि हार्ट अटैक पर सिर्फ एस्प्रिन की गोली के भरोसे ही बैठ जाया जाए।

एक्सरसाइज करने वालों को भी होता है हार्ट अटैक का खतरा

फिजिकली फिट हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि हार्ट अटैक का खतरा ही नहीं होगा। हार्ट अटैक की फैमिली हिस्ट्री, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हैं तो एक्सरसाइज करने वाले फिट इंसान को भी हार्ट अटैक आ सकता है। कई बार ज्यादा एक्सरसाइज भी हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।

हार्ट अटैक से बचना है तो वजन रखें कंट्रोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी एक्सरसाइज से वजन को हम कंट्रोल में कर सकते हैं. हालांकि, दूसरी बीमारियों के ट्रिगर होने पर हार्ट अटैक को नहीं रोका जा सकता है. इसलिए हार्ट अटैक को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *