मेनोपॉज महिलाओं की जिंदगी का एक अहम हिस्सा माना जाता है, इस समय उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान अक्सर महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। ये बदलाव अचानक से होते हैं और इसे संभालना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने के पीछे क्या कारण होते हैं और इससे कैसे निपटा जा सकता है।
लाइफस्टाइल में बदलाव
मेनोपॉज के बाद कई महिलाएं अपने डेली रूटीन में एक्टिविटी कम कर देती हैं। थकान, नींद की कमी और अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण वे व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधियों नहीं कर पाती। इससे भी वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

हार्मोनल बदलाव
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन नाम के हार्मोन्स का स्तर कम हो जाता है। इस हार्मोन की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न होने का दर भी कम हो जाता है। इसके कारण शरीर में फैट जमा होने लगता है और वजन भी बढ़ने लगता है।
इमोशनल ईटिंग
मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण मूड स्विंग्स और तनाव की समस्या भी बढ़ जाती है। कई महिलाएं इस दौरान भावनात्मक रूप से असहज महसूस करती हैं और उन्हें अधिक खाने की आदत हो सकती है। इसे ‘इमोशनल ईटिंग’ कहते हैं इससे वजन बढ़ सकता है।
मेटाबॉलिज्म का धीमा होना
उम्र के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। मेनोपॉज के बाद ये प्रक्रिया और भी धीमी हो जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इस कारण शरीर उतनी तेजी से कैलोरी नहीं जला पाता जितना पहले कर पाता था।
वजन बढ़ने से कैसे बचें?
रोजाना व्यायाम
हल्के-फुल्के व्यायाम जैसे योगा, वॉकिंग या तैराकी को आप अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा और वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

पूरी नींद लें
अच्छी नींद भी वजन नियंत्रित करने में मदद करती है ऐसे में कोशिश करें कि रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
बैलेंस डाइट लें
पौष्टिक और बैलेंस डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। जंक फूड से दूर रहें और ज्यादा फाइबर, फल, सब्जियां और प्रोटीन को अपने खाने में शामिल करें।
तनाव न लें
तनाव कम करने के लिए ध्यान (मेडिटेशन), ब्रीदिंग एक्सरसाइज और रिलैक्सेशन जैसे तरीके आप अपना सकते हैं।

नोट: मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन इसे सही लाइफस्टाइल और आदतों से आप कंट्रोल कर सकते हैं। यदि आप इस दौरान अपने शरीर पर ध्यान देते हैं तो आप वजन बढ़ने की समस्या से बच सकती हैं।
