हमारे शरीर को मजबूती देने और स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम बहुत ही आवश्यक है। खासतौर पर हमारी हड्डियों के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। यदि शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो इसका सबसे ज्यादा असर हड्डियों पर ही होता है जिसके कारण हड्डियों में दर्द और कमजोरी हो सकती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कैल्शियम के कारण शरीर के किस हिस्से में दर्द होता है।

कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां होती है दर्द

जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो सबसे पहले हड्डियों में दर्द होता है। खासतौर पर कमर, घुटनों और कूल्हों में दर्द की समस्या सबसे ज्यादा होती है। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे उनमें दर्द महसूस होता है। इसके अलावा, कैल्शियम की कमी से मांसपेशियों में खिंचाव, ऐंठन और कमजोरी भी हो सकता है।

कैल्शियम की कमी से ऐसे करें बचाव

विटामिन डी

विटामिन डी, कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, ऐसे में रोज कुछ समय धूप में बिताएं, क्योंकि सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसके अलावा, अंडे, मछली और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन भी जरुर करें।

कैफीन और सॉफ्ट ड्रिंक्स न पिएं

ज्यादा कैफीन और सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, ऐसे में इनका सेवन कम करें और हेल्दी ड्रिंक्स जैसे नारियल पानी या ताजे फलों के रस को अपनी डाइट में शामिल करें।

कैल्शियम युक्त डाइट

कैल्शियम की कमी से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजें शामिल करें जैसे दूध, दही, पनीर, और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, और बादाम इसका अच्छा स्रोत माने जाते हैं ये सभी चीजें रोजाना खाने से आपकी हड्डियां भी मजबूत रहेंगी।

सप्लीमेंट्स लें

अगर खाने से आपको पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिलता है, तो आप डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। इससे हड्डियों को जरूरी पोषण मिलेगा और आप कैल्शियम की कमी से बच सकते हैं।

कैल्शियम की कमी को समय रहते पहचानकर इससे बचना बहुत जरूरी है। सही डाइट, रोजाना व्यायाम और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाकर आप अपनी हड्डियों को हेल्दी और मजबूत रख सकते हैं। इससे न सिर्फ हड्डियों का दर्द कम होगा, बल्कि आप लंबे समय तक स्वस्थ भी रहेंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *