टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बेहद गंभीर बीमारी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। कुछ समय पहले ही वह विदेश से ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करवाकर वापिस आई हैं। इस मुश्किल समय में हिना खान धीरे-धीरे अपनी रेगुलर रुटीन में वापिस आने की कोशिश भी कर रही हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले उन्हें जिम के बाहर भी स्पॉट किया गया है। ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच ही हिना ने दोबारा से एक्सरसाइज शुरु कर दी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन दिया कि – जीतना है एक-एक कदम आगे बढ़ना है जो वादा मैंने खुद से किया था वहीं कर रही हूं। लेकिन अब सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद क्या ऐसे एक्सरसाइज करना जरुरी है। तो चलिए जानते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के बाद सुरक्षित है एक्सरसाइज करना

एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद योग और एक्सरसाइज जैसी फिजिकल एक्टिविटी करना बहुत जरुरी है। ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान जितने भी स्टेप फॉलो किए जाते हैं जैसे कि सर्जरी के बाद कीमोथेरेपी के दौरान और नॉर्मल ट्रीटमेंट के दौरान मरीज को सभी डॉक्टर एक्सरसाइज करने की सलाह ही देते हैं ताकि ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवाने वाले मरीज तेजी से रिकवर कर सकें। ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद मरीजों को हाथ और कंधे की एक्सरसाइज करने के लिए कहा जाता है। कंधे की एक्सरसाइज पहले पोस्ट ऑपरेटिव दिन से की जाती है इसे नियमित तौर पर दोहराने की सलाह भी दी जाती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C9o7c1fIWUy/?utm_source=ig_web_copy_link

इतने दिन बाद करनी चाहिए एक्सरसाइज

ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद आमतौर पर मरीज 3 से 4 दिन में थोड़ा ठीक महसूस करने लगते हैं ऐसे में इसके बाद ही उन्हें एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के 4 दिन बाद मरीज हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और योग 20-25 मिनट तक कर सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को शुरुआत में बहुत ज्यादा कठिन एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। सर्जरी के तुरंत बाद मरीज रेगुलर वॉक, योगासन, तैराकी और साइकिल चलाना जैसी हल्की एक्सरसाइज का ऑपशन चुन सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद क्यों जरूरी है एक्सरसाइज करना?

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवाने वाले रहे हर मरीज के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। दरअसल ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान मरीज की कीमोथेरेपी की जाती है। कभी-कभी कीमोथेरेपी के अनचाहे प्रभाव को कम करने के लिए स्टेरॉयड भी दिए जाते हैं। दवाईओं के अलावा, ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जिसकी वजह से मरीज का वजन बढ़ जाता है।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/p/C9mb10sJ-5k/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

इतना ही नहीं ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान तनाव और मानसिक परेशानी के कारण भी मरीज का वजन बढ़ता है। इस स्थिति में मरीज को कैंसर के अलावा कई और समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कीमोथेरेपी के हर सर्कल के 3 से 4 दिन के बाद मरीज को शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है, लेकिन इस अवधि के बाद मरीज को जरूर एक्सरसाइज करनी चाहिए ताकि मोटापे के कारण कोई और बीमारी या समस्या न हो सके। यदि आप ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान एक्सरसाइज या योग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से भी जरुर बात करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *