बरसात के मौसम स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा होता है लेकिन यह मौसम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है आंखों में होने वाली इंफेक्शन जिसे स्टाई कहते हैं। स्टाई को चिकित्सकीय रुप से हॉर्डियोलम के रुप में जाना जाता है यह एक दर्दनाक लाल धब्बा है जो बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण पलक के किनारे पर बनता है। नमी बारिश के पानी में संपर्क और बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण मानसून में स्टाई होना एक आम बात है। ऐसे में अपनी आंखों को बचाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
साफ-सफाई का रखें ध्यान
बरसात के मौसम में अपनी आंखों की सुरक्षा को रोकने के लिए आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। अपने चेहरे और आंखों को छूने से पहले हाथ अच्छे से धोएं। जब भी आप कहीं बाहर जाते हैं तो क्लींजर के मदद से हाथ और आंखों को धोएं ताकि गंदगी, तेल और अन्य कण आपके चेहरे में न चिपके नहीं तो इससे आपकी पलकों के सभी पोर्स बंद हो जाएंगे।

इंफेक्शन का बढ़ जाएगा खतरा
गंदे हाथ से आंखों या चेहरा छूने से आंख में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है जिसके कारण यह बैक्टीरिया पलकों में जमा होने लगता है।
साफ पानी से धोएं आंखे
इस मौसम में अपनी आंखों को रगड़ना बंद करें। खासतौर पर हाथों को हमेशा साफ रखें नहीं तो स्टाई फैलने की चांस बढ़ सकते हैं। यदि आपके आंखों में खुजली या जलन महसूस होती है तो उसे रगड़ने की जगह साफ पानी के साथ धोएं।

मेकअप न करें शेयर
मानसून के दौरान आई मेकअप करते हुए मस्कारा, आईलाइनर या आईशैडो जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स दूसरों के साथ शेयर न करें। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा।
