कई बार हमें शरीर के कुछ हिस्सों में लगातार दर्द रहता है लेकिन हम उसे इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में यह दर्द बाद में गंभीर बीमारी का कारण बन जाता है। यदि आपके हाथ और कलाई में लगातार बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो उसे भूलकर भी अनदेखा न करें क्योंकि यह कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकता है। इसमें कलाई में कार्पल टनल यानी की नसों पर दबाव पड़ने के कारण नसों में सूजन आ जाती है जिसके कारण बहुत ज्यादा दर्द होता है। इसमें कलाई से बाजू तक जाने वाली किसी भी नस में दबाव पड़ सकता है जिसके कारण हाथों में दर्द के अलावा कलाई में झुनझुनी और हाथ से काम करने में समस्या आ सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कार्पल टनल सिंड्रोम क्या है और इससे क्या-क्या समस्याएं होती हैं।

इस वजह से होता है कार्पल टनल सिंड्रोम

ऐसे लोग जो हाथ से ज्यादा काम करते हैं उनमें ऐसी समस्या देखने को मिलती है जैसे टाइप करना, लिखना और कंप्यूटर माउस का ज्यादा इस्तेमाल, सिलाई करने वालों में ऐसी समस्या हो सकती है। इससे मांसपेशियों में परेशानियां, हड्डियों का डिसऑर्डर और डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकते हैं ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए नहीं तो इससे कई तरह की तकलीफ बढ़ सकती हैं।

लक्षण

. कलाई और हाथ में दर्द खासकर रात में यह दर्द बढ़ सकता है।
. सुन्नपन
. झनझनाहट
. हाथों में कमजोरी
. उंगलियों में कमजोरी

इसके अलावा कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण हाथों और कलाईयों में तेज दर्द होता है। यह सिंड्रोम पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में तीन गुना ज्यादा होता है। यह समस्या 30 साल के बाद या फिर गर्भवस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद शुरु होती है लेकिन कई बार एक हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करने, कंप्यूटर या फिर लैपटॉप पर उंगलियां चलाने या हाथ की खराब स्थिति के कारण होता है।

इस सिंड्रोम से होने वाली बीमारियां

. डायबिटीज

. मेनोपॉज

. रुमेटाइड अर्थराइटिस

. मोटापा

. किडनी फेलियर

ऐसे करें अपना बचाव

. कंप्यूटर-लैपटॉप पर काम करते दौरान या फिर कोई भी अन्य काम करते हुए कलाई को सीधी पोजिशन में रखें।

. स्ट्रेचिंग और मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज करें।

. ज्यादातर काम न करें और अपने हाथों को ब्रेक दें। लगातार टाइपिंग या रिपिटेटिव मोशन के दौरान अपने हाथों को आराम दें।

. कलाई को सपोर्ट देने के लिए ब्रेस का इस्तेमाल करें।

. यदि समस्या ज्यादा होती है तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *