आज कल का खान पान ऐसा हो गया है कि बहुत से लोगों को पेट में गैस बनने की शिकायत रहती है। वहीँ बहुत से लोग जो ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठ कर काम करते हैं उन लोगों में ये दिक्कत सबसे ज्यादा होती है। दरअसल एक ही सिटींग में लगातार बैठ कर काम करने से कुछ भी खाने पर वो खाना हजम नहीं होता है, ऐसे में पेट में अपच, पेट फूलना, पेट में गैस और एसिडिटी हो जाती है। इस वजह से अन्य बॉडी पार्ट्स में भी असर पड़ता है। जिसका नतीजा आपको हर समय थकान रहती है और आप चिड़चिडे हो जाते हैं , वहीँ बहुत से लोग इसे इग्नोर भी कर देते हैं, जो बिलकुल भी सही नहीं है। ऐसे में आपको जानने की जरूरत है कि किस और वजहों से पेट में गैस बनती है।

इन कारणों से गैस बनने लगती है  

आपको बता दें अगर आप अपने खाने में पोष्टिक चीजें न खाए तो ये पेट में गैस बनाता है। वहीँ ठीक से खाना ना न खाना, खाने में सड़ा और गला खाना भी इस्ककरण बता है।

इसका एक कारण स्ट्रेस भी हो सकता है। दरअसल जब आप किसी बात को लेकर अधिक स्ट्रेस लेते हैं तो आपको खाना ठीक से हजम नहीं होता है। वहीँ फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है। नींद की कमी भी इसका कारण है। इसी के साथ बहुत ज्यादा दूध से बनी चीजों का सेवन भी पेट में गैस बनता है।

इस तरह से पायें राहत

बता दें अगर आपको भी ऑफिस में गैस की समस्या रहती है तो  आप एक कप गर्म पानी में अदरक डालकर पियें, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं , जो पेट को सही रखने का काम करते हैं। इसके सेवन से पाचन भी ठीक रहता है।

इसके अलावा सौंफ को गर्म पानी में डालकर पीने से लाभ मिलता है। इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या में धीरे धीरे निजात मिलने लगती है।

वहीँ आप छाछ का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें आप मसाले वाली छाछ पिएं। यह पेट के लिए बहुत होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *