लिवर की बीमारी बहुत ही जानलेवा और खतरनाक होती है। लिवर कैंसर को साइलेंट किलर कहते हैं। क्योंकि इस बीमारी की शुरुआत शरीर में होती है और इसके कुछ खास लक्षण नजर भी नहीं आते बीमारी का तब पता चलता है जब व्यक्ति को इस बीमारी के बारे में पता चलता है तो वह अपनी लास्ट स्टेज में होता है। लैंसेट रिपोर्ट के अनुसार, लिवर कैंसर एक साइलेंट किलर है और इंग्लैंड में इस बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। हर दिन करीबन 25 लोग लिवर की बीमारी के कारण मर रहे हैं। यह आंकड़े हर साल बढ़ते ही जा रहे हैं, वहीं दूसरी बीमारी की मरीजों की संख्या कम हो रही है लिवर कैंसर अक्सर क्रोनिक लिवर की बीमारी के कारण ही होता है।
ब्रिटेन में लिवर कैंसर
यूके में कैंसर होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। लिवर की बीमारी के आंकड़ों को इसकी रोकथाम के साथ नहीं जोड़ा जा सकता क्योंकि शराब, मोटापा और वायरल हेपेटाइटिस 90% मामलों के लिए जिम्मेदार है। वहीं जुलाई 2023 के अपडेट में यू.के ऑफिस फॉर हेल्थ इंप्रूवमेंट एंड डिस्पैरिटीज ने एक बार फिर से इंग्लैंड में लिवर की बीमारी की ओर अपना ध्यान आकर्षित किया है। जिन अस्पतालों में लिवर की बीमारी का इलाज होता है वहां पर एडमिट होने वाले मरीजों की संख्या 2020-21 से 2021-22 तक 22% बढ़ गई। 2011-12 से इसमें 47% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार, लिवर की बीमारी अस्पताल में भर्ती होने का दर सबसे ज्यादा था और दक्षिण पूर्व में सबसे कम थी।
लैंसेट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अकेली शराब से संबंधित लिवर की बीमारी के लिए 2021 और 2022 वित्तीय सालों में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में 11.7% बढ़ोतरी हुई है और पिछले 10 सालों में 65.5% की बढ़ोतरी हुई है। शराब से संबंधित लिवर की बीमारी का दर भी नॉर्थ-साउथ में मरीजों के आंकड़े में बहुत फर्क है। यह लिस्ट मार्च 2023 के अपडेटस से भी काफी मेल खाते हैं जिसमें करीबन 20 सालों में लिवर की बीमारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या में 63.6% की बढ़ोतरी हुई है।
लिवर कैंसर का कारण
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिवर कैंसर की एक नहीं बल्कि कई वजहें हो सकती हैं जिनमें हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी जैसे वायरल इंफेक्शन भी शामिल है इनसे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है इसके अलावा लिवर सिरोसिस, स्मोकिंग, ज्यादा शराब पीना, मोटापा और डायबिटीज भी इसी का कारण माने जाते हैं। खेती में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक कैमिकल्स के संपर्क में आने से भी लिवर कैंसर हो सकता है।
लक्षण
. पेट फूलना
. पेट में दर्द
. उल्टी
. थकान
इसके अलावा लिवर कैंसर यदि गंभीर होता है तो स्किन का रंग भी बदल जाता है और उसमें पीलापन आ जाता है। आंखें पीली होना, खुजली की समस्या, वजन तेजी से कम होना।
ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें।
बचाव
. शराब सिगरेट छोड़ दें।
. मोटापा कम करें
. डायबिटीज के मरीज अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखें।
. हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगवाएं।
. लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियों में नियमित स्क्रीनिंग जरुर करवाएं।
