एक छोटी सी हंसी कई सारे गम भुला देती है। बहुत से लोग खुलकर हंसने से कतराते हैं। इसी कारण से हर साल मई महीने के पहले रविवार वाले दिन वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता । इस दिन को मनाने का उद्देश्य हंसी के अनगिनत फायदे बताना है। हंसी किसी थेरेपी से कम नहीं होती है जब आप खुलकर हंसते हैं तो शरीर को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए हंसने के ढेर सारे फायदे ही बताते हैं।
तनाव होगा कम
हंसने से शरीर में एंडोर्फिन नाम के हार्मोन का स्तर बढ़ता है। यह एक हैप्पी हार्मोन होता है। इससे तनाव कम होता है और आप अच्छा महसूस करेंगे।
मेंटल हेल्थ रहेगी अच्छी
जब भी आप दूसरों के साथ खुलकर हंसते हैं तो इससे जीवन का अकेलापन भी दूर होगा। आपका सामाजिक जुड़ाव मजबूत होगा। यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत ही जरुरी है। हंसने से आप इमोशनली मजबूत बनेंगे और अपनी भावनाओं को भी कंट्रोल कर पाएंगे। इससे आप इमोशनली मजबूत बनेंगे और आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी नहीं सताएगी।
नींद आएगी अच्छी
रात को सोने से पहले अगर आप लाफ्टर थेरेपी लेते हैं तो इससे नींद से जुड़ी समस्याओं का हल होगा। इसके अलावा पूरी नींद आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
हंसने से आपकी इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ती है। इससे आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों से भी लड़ने में मदद मिलेगी।
मूड होगा अच्छा
हंसने से आपके शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ेगा। सेरोटोनिन खुशी और आराम की भावनाओं से जुड़ा एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है। यदि सेरेटोनिन का स्तर बढ़े तो आपका मूड़ भी अच्छा रहेगा।
