छोटी सी अदरक स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती है। खाने में इसे डालने से और भी स्वाद बढ़ जाता है। स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में से सूजन और दर्द कम करेंगे। वहीं एक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि ऑटोइम्यून बीमारियों से जूझ रहे लोगों को लिए यह बेहद लाभकारी साबित हो सकती है।

कई बीमारियों में रहेगा फायदेमंद

एक्सपर्ट्स ने न्यूट्रोफिल नाम की सफेद कोशिका के एक प्रकार पर अदरक के प्रभाव का रिसर्च किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि  न्यूट्रोफिल एक्स्ट्रासेलुलर टैप (एनईटी) गठन में रुचि देखते थे इसको नेटोसिस भी कहते हैं और यह सूजन को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। यह जरुरी है क्योंकि एनईटी सूक्ष्म मकड़ी के जाल जैसी इसकी बनावट हैं। ऐसे में यह सूजन और थक्के बढ़ाती है। यह ल्यूपस, एंटीफॉस्फोलिपिड सिंड्रोम और रुमेटाइड गठिया जैसी कई ऑटोइम्यून बीमारियों में फायदेमंद रहेगा।

अदरक रोकेगा नेटोसिस

अमेरिका के कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के एसोसिएट क्रिस्टन डेमोरुएल ने कहा कि – ऐसी बहुत सी बीमारियां हैं जिनमें न्यूट्रोफिल असामान्य तौर पर काफी एक्टिव होते हैं हमने पाया कि अदरक नेटोसिस को रोकने में मदद करेगा। यह जरुरी है क्योंकि यह एक नैचुरल कंपाउंड से भरपूर होता है। ऐसे में यह कई अलग-अलग तरह की ऑटोइम्यून बीमारियों से जूझ रहे लोगों में सूजन और लक्षणों का इलाज करने में फायदेमंद होगा। क्लीनिकल टेस्ट के दौरान एक्सपर्ट्स ने कहा कि हेल्थ वांलटियर्स के द्वारा सात दिनों तक अदरक का रोजाना सेवन करने से न्यूट्रोफिल के अंदर सीएएमपी नाम का कैमिकल बढ़ा। सीएएमपी का स्तर ज्यादा होने के कारण अलग-अलग रोग उत्तेजनाओं के जवाब में नेटोसिस का प्रभाव भी कम हुआ।

ये भी मिलेंगे फायदे

मिशिगन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर एमडी, पीएचडी, सीनियर सह-लेखक, जेसन नाइट ने कहा कि हमारी रिसर्च पहली बार जैविक तंत्र के लिए सबूत है जो लोगों में अदरक के साफ सूजन-रोधी गुणों को बताती है। एक्सपर्ट्स को यह भी उम्मीद थी कि अदरक के फायदों के बारे में उन्हें रिसर्च में ज्यादा सबूत मिलेंगे। इसमें प्रत्यक्ष तंत्र भी शामिल है जो कि अदरक न्यूट्रोफिल को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और मरीजों को यह पता लगेगा कि उन्हें इम्यूनिटी मजबूत बनाने और किसी रोग को दूर करने के लिए अदरक का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अदरक में उपचार कार्यक्रमों को पूरा करने के वास्तविक क्षमता हो सकती है। इससे लोगों को सूजन संबंधी रोगों से संबंधी राहत दिलाने में भी मदद मिलेगी।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *