हर कोई बालों के टूटने, झड़ने, पतले और बेजान होने से परेशान है। गंजेपन से हर कोई दुखी है, चाहे फिर महिला हो या पुरुष और इस वजह से लोग बचे हुए बालों को सिर पर रोकने के लिए या नए बाल उगाने के लिए तमाम तरह के जतन करते हैं। लोग महंगे-महंगे हेयर ग्रोथ सप्लीमेंट और हेयर ट्रीटमेंट्स लेते हैं, लेकिन कई बार पैसे खर्च करने के बाद भी लोगों को रिजल्ट नहीं मिलता।

तो ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों को अपनाकर लगातार झड़ते बालों की समस्या को कम कर सकते हैं। यहां आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताया जाएगा, जिसकी मदद से आपको काफी फायदा होगा तो चलिए जानते हैं।

आंवला

आपको बता दें कि आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है और बालों को भी कई तरह से फायदा मिलता है। आंवलें में फाइटोन्यूट्रिएंट के साथ-साथ मिनरल मौजूद होते हैं। आंवलें की मदद से बालों के स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

आंवले के बालों को फायदे

ये तो आपको पता ही होगा कि आंवला में विटामिन सी, विटामिन ए और बी होता है। साथ ही इसमें पोटैश‍ियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कैलशियम भी होता है। आंवले में भरपूर मात्रा में फाइबर और डाययूरेटिक एसिड पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

. स्कैल्प की होती है कंडीशनिंग
. बालों का बढ़ता है वॉल्यूम
. नए और स्वस्थ बालों का होता है विकास
. सफेद बालों की समस्या होती है कम
. डैंड्रफ को कम करने में है मददगार

बालों में आंवला लगाने का तरीका

चाहें तो आप सूखे आंवला का सीधा पेस्ट बनाकर बालों पर लगा सकते हैं। साथ ही चायपत्ती के पानी में भी आप आंवला पाउडर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप बालों पर अंडा लगाते हैं तो उसमें आंवला पाउडर मिलाकर लगाने से भी बालों को फायदा मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *