कुछ लोग खाने में दही जरुर खाते हैं। दही के बिना उन लोगों का खाना पूरा ही नहीं होता लेकिन कुछ बीमारी के मरीजों को उसका सेवन नहीं करना चाहिए। जुकाम या सर्दी होना आम बात है। जुकाम एक हफ्ते में बिना दवाई के ठीक हो जाता है लेकिन सर्दी के साथ नाक, बहना, सिरदर्द, बुखार जैसे लक्षण साइनस के संकेत भी होते हैं। साइनस एक तरह का वायरल इंफेक्शन हैं। यह समस्या होने पर ज्यादातर लोग इसे ठीक करने के लिए दवाईयां खाते हैं। दवाईयां खाने से इस समस्या से राहत मिल जाती है लेकिन हमेशा के लिए खत्म नहीं होती। साइनस बीमारी में दवाई के साथ-साथ डाइट का भी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि साइनस होने पर दही क्यों नहीं खाना चाहिए।

दही

एक्सपर्ट्स की मानें तो दही बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन साइनस के मरीज को दही नहीं खाना चाहिए। दही खाने से यह समस्या बढ़ सकती है। इसका सेवन करने से शरीर में फ्लेम का उत्पादन होगा जो कि कंजेशन की समस्या भी बढ़ेगी जिसके कारण दिक्कत बढ़ सकती है।

साइनस में न खाएं दही

साइनस के मरीज को रात में दही बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। रात के समय में दही आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात में दही खाने से अगले दिन आपके चेहरे पर सूजन आ सकती है। ऐसे में आपको रात में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

म्यूक्स में सूजन

दही की तासीर बहुत ठंडी होती है ऐसे में इसको खाने से आपको कफ हो सकता है। इतना ही नहीं दही खाने से म्यूक्स में आपको सूजन भी हो सकती है जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यदि आप दही खाना चाहते हैं तो कब और कैसे खाएं इस बारे में एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *