डिप्रेशन और एंगजायटी दो ऐसी चीजें हैं जिससे आज के समय में कई लोग जूझ रहे हैं। बढ़ता स्ट्रेस इन दोनों चीजों को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। ऐसे में आपको अपने लाइफस्टाइल को सुधारना बहुत जरुरी है क्योंकि लाइफस्टाइल और खान-पान का सीधा असर आपके दिमाग पर हो सकता है। डाइट, एक्सरसाइज, नींद और सोसाइट कॉन्टैक्ट जैसी लाइफस्टाइल की आदतें आपकी मेंटल हेल्थ पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कैसे लाइफस्टाइल आपके डिप्रेशन का कारण बन सकता है।
फिजिकल एक्टिविटी न करना
यदि आप खुद को एक जगह बंद कर लेंगे तो धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। फिजिकली एक्टिविटी कम होने के कारण आपके मूड स्विंग्स भी होने लगेंगे। इस परेशानी को दूर करने के लिए रोज एक्सरसाइज करें। इससे तनाव कम होगा और आपकी मेंटल हेल्थ भी सुधरेगी।

खुद को दूर रखना
यदि आपको भीड़ में जाना पसंद नहीं है और आप अपने आप को सब से दूर रखते हैं। आप सोशली कम एक्टिव हैं तो भी आपको डिप्रेशन हो सकता है। मेंटली तौर पर अपने रिलेशन मजबूत बनाकर आप खुद को स्ट्रेस से बचा सकते हैं और हेल्थ को अच्छा रख सकते हैं।
पूरी नींद न लेने से
अगर आप पूरी नींद नहीं लेते या खराब गुणवत्ता वाली नींद भी आपका मूड खराब करेगी। इससे आपका डिप्रेशन बढ़ेगा। ऐसे में रोज अपनी नींद का एक शैड्यूल बनाएं और उसके हिसाब से ही अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें।
अनहेल्दी डाइट
जरुरी पोषक तत्वों की कमी यदि आपको हो जाए तो भी आपके ब्रेन पर फर्क हो सकता है। खराब डाइट के कारण आपके दिमाग का फंक्शन काम नहीं करेगा। इससे आपको डिप्रेशन का खतरा भी कम होगा। ऐसे में आप हेल्दी फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर डाइट लें। इससे मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
