कुछ लोग चाय के इतने शौकीन होते हैं कि इसके बिना उनका दिन शुरु ही नहीं होता। सुबह की शुरुआत गर्म चाय के कप के साथ करते हैं। वहीं कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो सारे दिन में करीबन 10 कप चाय के पी जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक चाय उनकी रुटीन में शामिल होती ही है। यदि उनको चाय न मिले तो उनको कुछ अधूरा सा लगता है लेकिन अगर आप भी ज्यादा चाय पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि यदि आप ज्यादा चाय पिएंगे तो आपके शरीर की बैंड बज जाएगी। चाय भले ही आपको अलर्ट करे और एनर्जी बढ़ाए लेकिन ज्यादा मात्रा इसकी आपके शरीर के लिए बहुत खतरनाक होगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में चाय पीने से आपके शरीर पर कैसा असर होगा।
नींद पर होगा असर
चाय में कैफीन होता है जो एक स्टिमुलेंट है यह आपके दिमाग को एक्टिव रखेगा। इससे आपकी नींद भी प्रभावित होगी। यदि आप शाम या रात को बहुत ज्यादा चाय पिएंगे तो नींद न आने की दिक्कत होगी। ऐसे में रात को सोने से कम से कम 3-4 घंटे पहले चाय पीना बंद करें। यदि नींद की समस्या ज्यादा हो तो हर्बल चाय पी सकते हैं।

बढ़ जाएगी दिल की धड़कन
यदि ज्यादा चाय पिएंगे तो कैफीन की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाएगी। इसके कारण कुछ लोगों का दिल तेजी से धड़केगा या फिर घबराहट भी हो सकती है। यह ऐसे लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होती है जो पहले ही ब्लड प्रेशर या फिर किसी दिल संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। यदि चाय पीने के बाद दिल की धड़कन बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर से पूछकर चाय की मात्रा कंट्रोल कर लें।
तनाव और बैचेनी बढ़ेगी
कैफीन अगर आप ज्यादा लेंगे तो इससे तनाव और बैचेनी बढ़ जाएगी। कई बार आपको चाय पीने के बाद घबराहट भी हो सकती है। दिन में 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं और हर्बल चाय जैसे कि कैमोमाइल या ग्रीन टी पिएं।
शरीर में होगी आयरन की कमी
यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद ही चाय पी लेते हैं तो शरीर में आयरन का अवशोषण बाधित करेगा जिन लोगों को पहले से ही एनीमिया की कमी हो उन्हें खाने के बाद तुरंत चाय न पिएं। कम से कम 1-2 घंटे के अंतर बाद ही इसका सेवन करें।
हड्डियां हो जाएंगी कमजोर
बहुत ज्यादा चाय पिएंगे तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होगी। इससे हड्डियों की मजबूती भी कम होगी। ज्यादा कैफीन पीने के कारण ऑस्टियोपरोसिस जैसे कि हड्डियां कमजोर होने जैसी बीमारी का खतरा भी बढ़ जाएगा। ऐसे में चाय का सेवन सीमित मात्रा में करें। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम से बना फूड जैसे कि दूध, दही और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
पेट की समस्या बढ़ जाएगी
चाय में कैफीन और टैनिन्स मौजूद होते हैं। इससे आपके पेट में एसिडिटी बढ़ेगी। ज्यादा चाय पीने के कारण एसिड, रिफ्लक्स, गैस और बदहजमी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। खासतौर पर यदि आप खाली पेट चाय पिएंगे तो पेट की परत को नुकसान होगा। ऐसे में यदि आपको एसिडिटी की दिक्कत है तो खाली पेट चाय पिएं। चाय में अदरक, इलायची या तुलसी जरुर डालें। इससे आपको समस्या कम होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
