कई बार हम देखते हैं कि कुछ लोगों का चेहरा सुबह फूल सा जाता है। आंखों से लेकर पूरे चेहरे पर सूजन आ जाती है। ऐसे में ये दिक्कत करीब दो से तीन घंटे तक रह सकती है। कई बार इसकी वजह से बीमारी भी हो सकती है। ऐसा रात को नींद ठीक से पूरी ना होना, एल्कोहल का सेवन करने से, किसी दवा के रिएक्शन से हो सकता है, लेकिन कई बार रात में कुछ गलत चीजें खाने की वजह से भी ये हो सकता है। एक रिसर्च में बात सामने आई है कि लंबे समय तक जो लोग ज्यादा नमक का सेवन करते हैं उनके साथ ये समस्या हो सकती है।

​प्रोसेस्ड फूड्स

अगर आपका चेहरा सुबह उठने पर फूल जाता है तो रात में सोने से पहले ​प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करें। प्रोसेस्ड फूड्स में हाई लेवल का सोडियम और अनहेल्‍दी फैट होता है। अगर ज्यादा मात्रा में इनका सेवन किया जाए तो बॉडी वॉटर को होल्‍ड करने लग पड़ती है और फिर हाथ-पैर या फिर चेहरे पर सूजन आ जाती है।

हार्ट सोडियम फूड

कई बार डाइट में ज्‍यादा नमक खाने से भी आपका चेहरा फूल सकता है। क्योंकि अगर ज्यादा नमक खाते हैं तो शरीर से पानी बाहर नहीं निकल पाता है और फिर शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाता है।

​रिफाइंड कार्ब

जो लोग ​रिफाइंड कार्ब ज्यादा लेते हैं उसकी वजह से भी ये समस्या हो सकती है। इसलिए रात के समय में कुकीज, केक, कैंडी, वाइट ब्रेड आदि खाने से परहेज करें। आपको बता दें कि ​रिफाइंड शरीर में कार्ब फैट स्‍टोरेज का काम करता है। ऐसे में आप अवाकाडो और कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

​शुगरी ड्रिंक

कई बार अगर रात में शुगर वाली ड्रिंक का सेवन करते हैं तो भी सुबह फेस पर सूजन आ सकती है और ब्‍लड शुगर भी बढ़ सकत है। इसलिए इस दिक्कत से बचने के लिए रात में कभी भी फ्रूट जूस, स्‍पोर्ट ड्रिंक आदि का सेवन न करें।

राहत के तरीके

आइस फेशियल

चाहते हैं कि चेहरे की सूजन से राहत मिले तो आइस फेशियल अपनाएं। आप इसके लिए बर्फ के टुकड़ों को एक कॉटन के कपड़े में लपेटकर या फिर सीधे चेहरे पर लगा सकते हैं।

कूलिंग आइस फेस डिप

चेहरा फूल गया है तो कूलिंग आइस फेस डिप कर सकते हैं। इस चीज़ में चेहरे को बर्फ के ठंडे पानी में डुबोया जाता है। इसके अलावा बर्फ से भरे बाउल में भी चेहरे को डिप कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *