बालों का ड्राई और रूखा होना एक आम बात है। ऐसे में बालों के रूखे होने से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। फिर कंडीशनर का उपयोग किया जाता है, क्योंकि कंडीशनर लगाने से बाल काफी सिल्की और मुलायम हो जाते हैं। मार्केट में वैसे भी कुछ नेचुरल नहीं मिलता और कंडीशनर में भी बहुत से केमिकल होते हैं।

ऐसे में केमिकल वाले कंडीशनर से कई बार बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए आप अब घर में भी अपने बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर बना सकते हैं। जी हां, और इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों चाहिए और आपका बिना केमिकल वाला नेचुरल कंडीशनर तैयार हो जाएगा।

घर पर नेचुरल कंडीशनर

एलोवेरा जेल और नारियल तेल

घर पर कंडीशनर बनाने के लिए आपको चाहिए दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और एक बड़ा चम्मच नारियल तेल। दोनों को एक कटोरी में डालें और सही से मिला लें, जिससे एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाएगा। पेस्ट तैयार करने के बाद इसे बालों में लगा लें। बालों पर लगाने से पहले बालों को गीला जरूर करें। लगाने के बाद अपने बालों को आधे घंटे तक छोड़ दें। तय समय के बाद माइल्ड शैंपू से गुनगुने पानी में बालों को धो सकते हैं।

इसके फायदे

इस घरेलू कंडीशनर के फायदे बहुत से हैं। आपको बता दें कि एलोवेरा बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से बालों में नमी बनी रहती है। दूसरी तरफ नारियल तेल बालों की ड्राईनेस को हटाकर गहराई से पोषण देता है। इसे आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *