मौसम में बदलाव होने से कई तरह की स्वास्थ्य संंबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं में से एक है पाचन संबंधी दिक्कतें। ऐसे में यदि आपका पाचन खराब है और आप उसे स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा पोषण से भरपूर डाइट शामिल करें। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। यदि पेट में कोई गड़बड़ी हो तो सबसे ज्यादा जरुरी है कि अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। आइए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप क्या खा सकते हैं।

ओट्स

इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम मात्रा में मौजूद होती है। इसके अलावा यह फास्फोरस, विटामिन-ई और जिंक का भी अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। ओट्स खाने से आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और इससे खाने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी निकलते हैं।

अदरक

इसका इस्तेमाल करने से पेट के कई इंफेक्शन जैसे सूजन, मतली और दस्त जैसी दिक्कतें दूर होंगी। यह आपके खाने को आंतों तक तेजी से पहुंचाने में मदद करेगा।

पानी

अच्छे पाचन तंत्र के लिए पानी भी बेहद जरुरी होता है। यह आपके पाचन तंत्र को आंतों से खाना ढंग से बाहर निकालने में मदद करेगा। पूरी मात्रा में पानी न पीने से भी कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आप दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

दही

दही और चावल भी पेट खराब होने पर एक अच्छा ऑप्शन माने जाएंगे। यह प्रीबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। यह आंतों के बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन आसान होगा।

केला

इसमें पैक्टिन नाम का फाइबर मौजूद होता है। यह शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की गति कंट्रोल करने में मदद करता है। यह आंतों के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें प्रीबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया, प्रीबायोटिक्स, कार्बोहाइड्रेट्स को पोषण देते हैं।

पुदीना

यह अपच के लक्षणों को कम करेगा। इसका प्रयोग सलाद और फलों में स्वाद बढ़ाने के तौर पर किया जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *