रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस पावन महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं। ऐसे में माना जाता है कि रोजा रखने से उन्हें शारीरिक और मानसिक शुद्धता मिलता है। वही रोजा रखने के दौरान लोग सुबह सूर्योदय से पहले ही खा लेते हैं। इसको सहरी कहते हैं। सहरी के बाद सारा दिन वह किसी भी तरह का अन्न या जल नहीं खाते। सूर्यास्त के बाद वह कुछ खा सकते हैं जिसको हफ्तार कहते हैं। वैसे तो रोजा आम लोगों के लिए तो ठीक होता है लेकिन डायबिटीज के रोगियों के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यदि यह लोग लंबे समय तक फास्टिंग करेंगे तो इनका ब्लड शुगर लेवल गिर जाएगा। ऐसे में यदि आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और रोजा रखने वाले हैं तो आपको कुछ बातें अपनी ध्यान में रखनी चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

फाइबर फूड्स

यदि आप रोजे में सारा दिन एनर्जेटिक रहना चाहते हैं और अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रखना चाहते हैं तो सहरी में हाई फाइबर फूड्स खाएं। साबुत अनाज, अंडा, नट्स, दही, हरी सब्जियां, दलिया और ब्राउन राइस आप खा सकते हैं। ऐसी चीजें खाने से सारा दिन आपका ब्लड शुगर लेवल सही रहेगा। इसके अलावा सहरी में व्हाइट ब्रेड, सफेद चावल और मिठाईयां न खाएं इन सभी चीजों में कार्बोहाइड्रेट एक्स्ट्रा मात्रा में पाया जाता है ऐसे में इसे खाने से अचानक से आपकी ब्लड शुगर बढ़ सकती है।

तला और भुना न खाएं

सहरी और इफ्तार में तला, भुना और मसालेदार खाना न खाएं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। समोसे, पकौड़े और परांठों की जगह आप एयरफ्राइड, ग्रिल्ड या भुने हुए स्नैक्स खा सकते हैं। इसके अलावा हफ्तार में बाजार से मिलने वाले स्नैक्स भी बिल्कुल न खाएं। घर में बना हेल्दी फूड्स जैसे कि बेक्ड चना, सत्तू ड्रिंक, भुने हुए मेवे आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन रहेंगे।

दवाईयां और डाइट को रखें बैलेंस

डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को सही समय पर दवाई लेना बहुत जरुरी होता है। ऐसे में रोजे में यदि आप लंबे समय तक व्रत रखते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है इसलिए एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें। इससे आपका इंसुलिन और ओरल मेडिकेशन डोज को समय के साथ एडजस्ट किया जा सकेगा। हफ्तार के बाद आपको इंसुलिन की जरुरत होगी वहीं कुछ लोग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवाई की डोज कम कर सकते हैं।

पूरी न लें नींद

नींद की कमी से भी आपका इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ जाएगी जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाएगी। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आप रोजा रख रहे हैं तो रोज 8 घंटे की पूरी नींद लें। इसके अलावा आप दिन में 1 से डेढ़ घंटे का पावर नैप भी जरुर लें।

इफ्तार में कम खाएं

कुछ लोग रोजे के दौरान इफ्तार में ओवरइटिंग कर लेते हैं लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। जब आप लंबे समय तक व्रत रखने के बाद खाना खाएंगे तो आपका ब्लड शुगर अचानक से बढ़ जाएगा जिससे आपको सुस्ती भी आएगी ऐसे में इफ्तार में कम ही खाएं। दिन की शुरुआत 1-2 खजूर और 1 गिलास पानी के साथ करें। इसके बाद 10-15 मिनट रुक कर आप हल्के प्रोटीन के तौर पर दही, पनीर टिक्का या अपने खाने को ज्यादा मात्रा में खाने की जगह छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर खाएं। इससे आपका पाचन अच्छा रहेगा और ब्लड शुगर भी बैलेंस रहेगी।

इस बात का रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजा रखने के दौरान ब्लड शुगर की नियमित तौर पर जांच करवाएं। रोजा के दौरान यदि आपको शारीरिक कमजोरी हो, चक्कर आएं, ज्यादा पसीना आए, साफ नजर न आए या ज्यादा प्यास ले तो अपना ब्लड शुगर चेक करवाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *